हरिद्वार। पुलिस एवं STF देहरादून की संयुक्त टीम द्वारा कलीम गैंग के 4 शूटरों को बहादराबाद क्षेत्र से किया गिरफ्तार, स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखण्ड द्वारा संगठित अपराधियों एंव संगीन अपराधों में लिप्त

हरिद्वार। पुलिस एवं STF देहरादून की संयुक्त टीम द्वारा कलीम गैंग के 4 शूटरों को बहादराबाद क्षेत्र से किया गिरफ्तार,
स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखण्ड द्वारा संगठित अपराधियों एंव संगीन अपराधों में लिप्त
अपराधियों व उत्तराखण्ड की जेलों में निरूद्ध अपराधियों की मॉनीटारिंग करते हुए जनपद हरिद्वार के कुख्यात अपराधी कलीम पुत्र स्व0 सलीम निवासी मौहल्ला किला थाना मंगलौर रूड़की हरिद्वार जो कि वर्तमान समय में जनपद अल्मोड़ा की जिला कारागार में निरूद्ध है। कुख्यात अपराधी कलीम के द्वारा जिला कारागार से अपने गैंग के सदस्यों के साथ निरन्तर सम्पर्क होने की पुख्ता जानकारी और जेल में रहकर अपने आपराधिक नेटवर्क को संगठित करते हुये आपराधिक गतिविधियों में लगातार संलिप्त रहने व भविष्य में कोई भी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम दिये जाने की सम्भावना को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ द्वारा प्रभारी थानाध्यक्ष बहादराबाद के नेतृत्व में तत्काल संयुक्त रूप से टीमों का गठन किया गया। को एसटीएफ व थाना बहादराबाद हरिद्वार की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सूचना पर जनपद हरिद्वार में कलीम गैंग के सदस्य आपस में थाना बहादराबाद क्षेत्र में मिटिंग करने वाले थे इस की सूचना पर संयुक्त पुलिस टीम द्वारा पथरी रोह पुल से नहर पटरी जाने वाले रास्ते पर रैगुलेटर पुल के पास 4 संदिग्ध युवकों को पकड लिया जिनके कब्जे से अवैध तंमचे व जिन्दा कारतूस व मोबाईल फोन व नगदी बरामद हुई। उनसे पुछताछ की गई तो बताया कि हम लोग कलीम के शूटर है व उसके लिए काम करते है। कलीम के कहने पर हरिद्वार व देहरादून के कुछ लोगो को डराधमका कर रंगदारी के रूपये वसूल करने के लिए हरिद्वार मे एक्कठा हुये थे कलीम जेल से हम लोग को व्हाट्सअप कॉल करके बताता है कि किन-किन लोगो से रंगदारी के पैसे वसूल करने है। बरामद मोबाईल फोन को खोल कर व्हाट्सअप चैक किया गया तो व्हाट्सअप में अल्मोडा जेल में बन्द कलीम से आपसी बातचीत व कलीम द्वारा विडियो बनाकर लोगो को धमका कर रंगदारी के पैसो की मांग की गई है।
उपरोक्त अभियुक्त गणो को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
अभियुक्त गण
1- सद्दाम पुत्र सलीम निवासी कासमपुर थाना पथरी जिला हरिद्वार।
2- नदीम पुत्र नसीम निवासी मो0 किला कोतवाली मंगलौर जिला हरिद्वार।
3- अक्षय पुत्र त्रिलोकी सिंह निवासी ग्राम बहुरवा थाना मझोलिया जिला बेतिया पश्चिमी चम्पारन बिहार।
4- साहेब कुमार पुत्र लाल बाबु यादव नि0 ग्राम बहुरवा थाना मझोलिया जिला बेतिया पश्चिमी चम्पारन बिहार।
बरामदा माल– तीन तमंचे 315 बोर मय 06 कारतूस 315 बोर जिन्दा, 04 मोबाईल फोन, 15000 रुपये नकद धनराशि मय एक मो0सा0 पल्सर ।

पुलिस टीम –
1-निरीक्षक अबूल कलाम-एसटीएफ देहरादून उत्तराखण्ड-निरीक्षक रवि सैनी,उ0नि0 विपिन बहुगुणा ,उ0नि0 नरोत्तम बिष्ट,,उ0नि0 यादविन्दर बाजवा
,उ0नि0 उमेश कुमार,है0का0प्रो0 देवेन्द्र भारती, हे0का0 हितेश कुमा,हे0का0 वेद प्रकाश भट्ट,,का0 लोकेन्द्र कुमार,-का0 देवेन्द्र ममंगई,-का0 अनूप भाटी,
-का0 सुधीर केसला-का0 सन्देश यादव

थाना बहादराबाद टीम
थानाध्यक्ष बहादराबाद परवेज अली
उ0नि0संजीव थपलियाल,
उ0नि0 नवीन पुरोहित-थाना बहादराबादका0 हरजिन्दर सिंहका0 दिनेश चौहान,का सहयोग रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
2027 विधानसभा निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा
0 Minutes
Uncategorized
लालजीवाला पार्किंग में बसों पर बड़ी कार्रवाई 20 बसों के चालान, 3 सीज; 10 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान,जारी
0 Minutes
Uncategorized
खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।