हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया जिसमें आम जनता की समस्याओं एवं शिकायतों का निस्तारण किया गया।

हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया जिसमें आम जनता की समस्याओं एवं शिकायतों का निस्तारण किया गया।

तहसील दिवस में आज कुल 29 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से कई का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया तथा शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों व अधिकारियों को समयबद्ध-तीन दिन, एक सप्ताह, दस दिन, प्रकरण के निस्तारण में लगने वाले समय के अनुसार, निस्तारित करने के निर्देश सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को दिये गये।
तहसील दिवस में अब्दुल अजीम ने आवास योजना के अंतर्गत आवास दिलाये जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। इस पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को पात्रता के मानक के अनुसार कार्रवाई करते हुये रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। ध्यान सिंह ने अपनी पुत्री के जन्म प्रमाण पत्र बनाने में आ रही दिक्कत के बारे में बताया। इस पर जिलाधिकारी ने जन्म प्रमाण पत्र बनाने में जो दिक्कत आ रही है, उसे दूर करते हुये जन्म प्रमाण पत्र बनाने के निर्देश दिये। गिरीराज सिंह, करमजीत सिंह, जगपाल ने जमीन की पैमाईश कराने के सम्बन्ध में आवेदन दिया, जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित लेखपाल को प्रकरण में एक सप्ताह के अन्दर कार्रवाई करने के निर्देश दिये। मनोज कुमार, श्रीवास्तव ने विद्युत बिल बार-बार गलत आने की शिकायत, मायाराम ने विद्युत कनेक्शन दिलाने का अनुरोध किया। इस पर जिलाधिकारी ने बिजली विभाग के अधिकारियों को तीन दिन के भीतर कार्रवाई करने के निर्देश दिये।
श्रीमती ममता शर्मा द्वारा मकान पर कब्जे के सम्बन्ध में शिकायत की गयी। इस पर जिलाधिकारी ने आपसी सुलह-समझौता कराने हेतु अधिकारियों को एक सप्ताह का समय दिया। लोधामण्डी ज्वालापुर निवासी श्री शौकीन अब्बासी ने लोधामण्डी में खोखला पेड़ कटवाने, भोगपुर के श्री ऋषिपाल ने जंगली हाथियों से फसल बचाने, मीरपुर मुवानापुर निवासी श्री अनुज चैहान ने खेत में आये गुलदार के बच्चे को पकड़ने के सम्बन्ध में अपना अनुरोध पत्र दिया। इस पर जिलाधिकारी ने डीएफओ श्री नीरज कुमार को मामलों का निस्तारण तीन दिन के भीतर करने के निर्देश दिये।
हजारीबाग कनखल हरिद्वार के श्री धर्मवीर सैनी ने जमीन से अवैध कब्जा हटाने का अनुरोध किया। इस पर वस्तुस्थिति को देखते हुये कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये। गजेन्द्र सिंह ने खतौनी में नाम सही कराने का अनुरोध किया। इस पर सम्बन्धित लेखपाल को जांच कर एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये, ऋषिपाल ने खनन से खेत में हो रहे नुकसान के सम्बन्ध में बताया। इस पर जिलाधिकारी ने खनन करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिये।नीरज कुमार ने पूरे तालाब के सौन्दर्यीकरण किये जाने, श्रीमती अनिता शर्मा, पुष्पा देवी ने आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने, नवनीत कुमार ने किसान सम्मान निधि सही खाते में भेजने, जगपाल, बिजेन्द्र आदि ने वर्ग-03 की भूमि के पट्टे, मंगल सिंह ने सिंचाई नाली व चकरोड़ सही कराये जाने के सम्बन्ध में अपनी शिकायतें दी इससे पूर्व तहसील परिसर पहुंचने पर जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने तहसील परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सदर तहसील जनपद का आयना होता है व सदर तहसील को अव्वल दर्जे का होना चाहिये। उन्होंने कहा कि 80 प्रतिशत छोटी-छोटी शिकायतें/समस्यायें तहसील स्तर पर ही आती हैं, जिनका निस्तारण त्वरित गति, समयबद्ध ढंग से तथा मेरिट आधार होना चाहिये। उन्होंने तहसीलदार को निर्देश दिये कि वे संग्रह अमीनों की साप्ताहिक बैठक लेना सुनिश्चित करें तथा उसकी रिपोर्ट मुझे भी प्रस्तुत करें। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि 15 दिन के भीतर तहसील की कार्यप्रणाली में सुधार लायें तथा सभी व्यवस्थायें चुस्त व दुरूस्त होनी चाहिये।

तहसील दिवस में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 योगेन्द्र सिंह रावत अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पी0एल0 शाह, डी0एफ0ओ0 नीरज कुमार, सहायक परियोजना निदेशक सुश्री नलनीत घिल्डियाल, जिला विकास अधिकारी पुष्पेन्द्र सिंह चैहान, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी हेमन्त बुदियाल, अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान मदन सेन सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar ROORKEE
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लेबल के सॉस की 351 बोतलें मौके पर सीज।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी के निर्देशन में डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध की अध्यक्षता में जिला गंगा संरक्षण समिति की 75वीं बैठक संपन्न।
0 Minutes
Haridwar
जरायम पेशेवरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी। ₹5000/- के ईनामी गैंगस्टर को पथरी पुलिस ने दबोचा, 06 महीने से चल रहा था फरार। जमीनी धोखाधड़ी से जुड़े 05 आरोपियों के खिलाफ पथरी पुलिस ने खोली  हिस्ट्रीशीट।
1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।