आशाओं को आपदा प्रबंधन को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कराया,
लक्सर। आशाओं को जिला आशा प्रशिक्षण केंद्र धर्म ग्रामीण उत्थान संस्थान हरिद्वार की और से आपदा प्रबंधन को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है।इस दौरान आशाओं को आपदा प्रबंधन से निपटने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है।जिसमें लक्सर ब्लॉक व खानपुर ब्लॉक की सभी आशाओं के द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है।वही आशा नीलम देवी ने जानकारी देते हुए।बताया की उनको तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान आपदा आने पर गर्भवती महिलाएं छोटे बच्चे और बुजुर्गों को सुरक्षित जगह पर रखने व अपनी भी सुरक्षा करने की जानकारी दी जा रही है।उन्होंने कहा की जब हम अपना बचाव करेंगे तभी हम दूसरों का बचाव कर सकते हैं।वही सोहनलाल तंवर,ब्लॉक कोऑर्डिनेटर ने बताया की आपदा प्रबंधन से बचाव के लिए आशाओं को जिला आशा प्रशिक्षण केंद्र धर्म ग्रामीण उत्थान संस्थान हरिद्वार की और से तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है।इस दौरान आशाओं को आपदा प्रबंधन से अपने व दूसरों के बचाव के लिए जानकारी दी जा रही है।
