अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर अमृता बनेगी एक दिन की उप जिलाधिकारी,
लक्सर। क्षेत्र के ब्लॉक खानपुर में आगामी 11 अक्टूबर को अन्तर्राष्टीय बालिका दिवस पर 11 अक्टूबर को नेशनल कन्या इण्टर कालेज खानपुर की कक्षा 11 की छात्रा अमृता एक दिन की उपजिलाधिकारी बनेगी।
मिली जानकारी के अनुसार आपको बतादे की रिलैक्सो फूटवीयर लिमिटेड द्वारा अपनी सहयोगी संस्था प्लान इंडिया एवम् श्रीभुवनेश्वरी महिला आश्रम के तत्वाधान में आगामी 11 अक्टूबर को अन्तर्राष्टीय बालिका दिवस मनाया जा रहा है जिसके अन्र्तगत नेशनल कन्या इण्टर कालेज खानपुर की कक्षा 11 की छात्रा अमृता को लक्सर एस0डी0एम0 का कार्यभार एक घंटे के लिये दिया जायेगा।
उक्त जानकारी देते हुये प्रधानाचार्य डाॅ0 घनश्याम गुप्ता व रंजीत कैन्तुरा व प्रदीप राणा ने बताया कि गोरधनपुर निवासी अमृता एक मजदूर परिवार से है जिसके पिता अब इस दूनिया में नही है। उसकी माता सुधा देवी मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करती है।
उसके परिवार में दो भाई व दो बहने और है।
