पुलिस ने आगामी त्योहारों की दृष्टिगत को देखते हुवे ग्रामीणों के साथ की समीक्षा बैठक,

पुलिस ने आगामी त्योहारों की दृष्टिगत को देखते हुवे ग्रामीणों के साथ की समीक्षा बैठक,

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आगामी त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न करने के लिये थाना क्षेत्र के गांवों में बैठकों का आयोजन कर ग्रामीणों के साथ जनसहयोग करने के लिए क्षेत्राधिकारी रुड़की के आदेश के अनुपालन में आज थाना क्षेत्र के ग्राम पनियाली में ग्रामीणों के साथ प्रभारी निरीक्षक गंगनहर के द्वारा बैठक का आयोजन किया गया।
जंहा पर ग्रामीणों के साथ आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत आपस मे भाईचारे ओर सौहार्दपूर्ण ढंग से त्योहारों को मनाने की अपील की गयी। ओर ग्रामीणों के द्वारा भी पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

प्रभारी निरीक्षक गंगनहर द्वारा ग्रामीणों को साइबर अपराध से बचाव के सम्बंध में भी जनजागरूक करते हुए बताया गया की हम सभी को आजकल मोबाइल फोन में आ रहे अनावश्यक वेब लिंको पर जाने से बचना चाहिये और मोबाइल में आने वाले ओटीपी को किसी अनजान व्यक्ति को शेयर नही करना चाहिये।जिससे साइबर अपराध से बचा जा सके।
ग्राम पनियाली में ग्रामीणों को गोष्टि के माध्यम से बताया गया की गांव में फैक्ट्रीयों में काम करने वाले मजदूर ओर बाहरी प्रदेशो के वाशिंदे किराये का घर लेकर रह रहे हैं,ऐसे में ग्रामीणों से अपील करते हुए बताया गया की उत्तराखंड पुलिस एक्ट में सुरक्षा के दृष्टिगत मकान मालिक को अपने घरेलू नौकर ओर किरायेदार का सत्यापन करना अनिवार्य हैं। साथ ही ग्रामीणों को बताया गया की मकान मालिक को अपने किरायेदार का सत्यापन फार्म को भरकर थाने में जमा करना होगा, जिससे पुलिस के पास उनका विवरण उपलब्ध हो सके, और तब ऐसे लोगो का वेरिफिकेशन उनके गृह क्षेत्र से किया जाएग। साथ ही ग्रामीणों को बताया गया की यदि कोई मकान मालिक सत्यापन नही कराते हैं तो उनके विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत कानूनी कार्यवाही भी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जरायम पेशेवरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी। ₹5000/- के ईनामी गैंगस्टर को पथरी पुलिस ने दबोचा, 06 महीने से चल रहा था फरार। जमीनी धोखाधड़ी से जुड़े 05 आरोपियों के खिलाफ पथरी पुलिस ने खोली  हिस्ट्रीशीट।
1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।