बहादराबाद। स्थित रामधाम कॉलोनी के चौराहे पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान आतंकवाद का विरोध में नारेबाजी करते हुवे पुतला दहन किया।
आपको बतादे कि जम्मू कश्मीर में हिंदुओं की लगातार चुन चुन कर हो रही हत्याओं से आहत बजरंग दल हरिद्वार ने आज जनपद हरिद्वार के रानीपुर प्रखंड केंद्र पर पाकिस्तान आतंकवाद का पुतला दहन विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित कर अपना विरोध और आक्रोश दर्ज कराया
हरिद्वार बजरंग दल जिला सह संयोजक इशांत तेजीयान ने कहा है कि कश्मीरी हिन्दुओं को चुन-चुन कर निशाना बना रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार घाटी में कश्मीरी हिन्दुओं को बसाने के लिए काम कर रही है. भारतीय सेना ने जो ऑपरेशन ऑलआउट चलाया है, उसके चलते आतंकी बौखलाए हुए हैं और यही कारण है कि चुन-चुन कर लोगों को टारगेट किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि ‘इसके पीछे पाकिस्तान है और हमारी पीएम मोदी से अपील है कि आप उस पर लगातार एयर स्ट्राइक करें।इस मौके पर रानीपुर प्रखंड के कार्यकर्ता,रजत दिवाकर सह सुरक्षा प्रमुख ,विभांशु चौहान आकाश सैनी ,अनिकेत कुमार, हरिओम जाटव ,जुगल कुमार अजय भट्ट ,सौरभ कटारिया मोनू पाल ,सुमित कुमार रामकुमार, सोनू ,विपिन, नितिन आदि उपस्थित रहे।
