कांवड़ मेले की तैयारियों का गढ़वाल मंडल आयुक्त आनंद स्वरूप ने लिया जायजा, कांवड़ पटरी मार्ग का किया स्थलीय निरीक्षण।

कांवड़ मेले की तैयारियों का गढ़वाल मंडल आयुक्त आनंद स्वरूप ने लिया जायजा, कांवड़ पटरी मार्ग का किया स्थलीय निरीक्षण।

आगामी कांवड़ मेले को सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से गढ़वाल मंडल आयुक्त आनंद स्वरूप ने कांवड़ पटरी मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान मंडल आयुक्त ने मार्ग पर चल रहे निर्माण एवं मरम्मत कार्यों, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, बैरिकेडिंग तथा शिवभक्तों के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण कर ली जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

मंडल आयुक्त आनंद स्वरूप ने कहा कि जिला प्रशासन कांवड़ मेले के सफल आयोजन के लिए पूरी तरह तैयार है। शिवभक्तों की सुविधा एवं सुरक्षा के दृष्टिगत सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण की जा रही हैं, जिससे उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि इस वर्ष पिछले वर्ष की अपेक्षा अधिक संख्या में कांवड़ यात्रियों के आने की संभावना है, इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ पूरी तत्परता से कार्य करें।

इस अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मंडल आयुक्त को कांवड़ मेले के दृष्टिगत विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, उप जिलाधिकारी योगेश कुमार, तहसीलदार सचिन कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद