आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज बहादुरपुर जट में हरेला पर्व बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया।  अध्यापक/ अध्यापिकाओं और छात्र-छात्राओं ने विद्यालय प्रांगण में फ़लदार वृक्षों के पौधे  लगाए। 

आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज बहादुरपुर जट में हरेला पर्व बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। 

अध्यापक/ अध्यापिकाओं और छात्र-छात्राओं ने विद्यालय प्रांगण में फ़लदार वृक्षों के पौधे  लगाए।

विद्यालय में हरेला पर्व पर अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें वंश प्रथम साक्षी  दूसरे और प्रियंका तीसरे स्थान पर रही। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि हरेला उत्तराखंड का लोक पर्व है यह पर्व प्रकृति संरक्षण का संदेश देता है इस पर्व को पूरे सावन माह मनाया जाता है। और प्रकृति संरक्षण के लिए वृक्ष के पौधे लगाए जाते हैं। और वृक्षों के संरक्षण के लिए टीम बनाकर काम किया जाता है। उन्होंने सभी को हरेला पर्व की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सब का कर्तव्य है कि हम अपने आसपास पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए वृक्ष लगाए उन्होंने कहा कि हमें अपने आंगन में भी छोटे पौधे और फूल और फलदार वृक्ष लगाने चाहिए जिससे कि पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सके।

इस अवसर पर विकास यादव, सतीश शास्त्री, सुदेश चौहान, रिशिपाल यादव, वीर सिंह, शाहिद अली, सुरेंद्र कुमार, अनीता चौहान, अनुपमा चौहान, छवि सैनी आदि अध्यापकअध्यापिकाएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म करने व परिजनों के जरिए धमकाने का है आरोप। मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस टीम ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता, विभागों को दिए कार्यवाही के निर्देश। सैनिक परिषद की बैठक में अतिक्रमण, बिजली-पानी और शहीद स्मारक सहित कई मुद्दों पर मंथन।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला  प्रशासन का पीला पंजा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण। नगर मजिस्ट्रेट हर  गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।