जिलाधिकारी के निर्देश में हरेला पर्व पर संभागीय परिवहन कार्यालय, हरिद्वार में 200 से अधिक फलदार एवं छायादार पौधे रोपण किये।

जिलाधिकारी के निर्देश में हरेला पर्व पर संभागीय परिवहन कार्यालय, हरिद्वार में 200 से अधिक फलदार एवं छायादार पौधे रोपण किये।

उत्तराखण्ड की समृद्ध लोक परंपरा एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रतीक हरेला पर्व के अवसर पर जिलाधिकारी के निर्देशानुसार संभागीय परिवहन कार्यालय, हरिद्वार द्वारा व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत 200 से अधिक फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण संभागीय परिवहन कार्यालय परिसर तथा ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक परिसर में किया गया।

वृक्षारोपण कार्यक्रम का नेतृत्व सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) निखिल शर्मा एवं सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्रीमती नेहा झा ने किया। इस अवसर पर परिवहन कर अधिकारी श्रीमती वरुणा सैनी, संभागीय निरीक्षक आनंद वर्धन सहित कार्यालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण किया।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कहा कि हरेला पर्व केवल एक पारंपरिक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति, पर्यावरण एवं भावी पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। वृक्षारोपण से पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता का संवर्धन, जल संरक्षण, स्वच्छ वायु तथा जलवायु संतुलन को बढ़ावा मिलता है। इस अवसर पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया, ताकि वे भविष्य में विकसित होकर पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकें।

संभागीय परिवहन कार्यालय, हरिद्वार द्वारा आमजन से भी हरेला पर्व के अवसर पर अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल कर पर्यावरण संरक्षण के इस जन अभियान में सहभागी बनने का आह्वान किया गया।

हरेला पर्व पर आयोजित यह वृक्षारोपण अभियान हरित उत्तराखण्ड के निर्माण, पर्यावरण संरक्षण तथा सतत विकास के प्रति परिवहन विभाग की प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म करने व परिजनों के जरिए धमकाने का है आरोप। मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस टीम ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता, विभागों को दिए कार्यवाही के निर्देश। सैनिक परिषद की बैठक में अतिक्रमण, बिजली-पानी और शहीद स्मारक सहित कई मुद्दों पर मंथन।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला  प्रशासन का पीला पंजा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण। नगर मजिस्ट्रेट हर  गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।