कप्तान अरुणा भारती के नेतृत्व में जीआरपी उत्तराखंड ने मनाया हरेला पर्व। जीआरपी पुलिस लाइन रोशनाबाद में हरेला पर्व पर वृहद वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन।

कप्तान अरुणा भारती के नेतृत्व में जीआरपी उत्तराखंड ने मनाया हरेला पर्व।

जीआरपी पुलिस लाइन रोशनाबाद में हरेला पर्व पर वृहद वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन।

530 से अधिक फलदार एवं छायादार पौधों को लगाकर जीआरपी उत्तराखंड ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

जीआरपी कप्तान अरुणा भारती, सीओ अनुज समेत पुलिस लाइन एवं थानों के अधिकारी कर्मचारियों ने किया प्रतिभाग।

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर पुलिस कप्तान जीआरपी सुश्री अरुणा भारती के शानदार नेतृत्व में जीआरपी पुलिस लाइन रोशनाबाद में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए 530 से अधिक फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधों का रोपण एवं परिसर में सफाई अभियान चलाया गया।

लोकप्रिय पर्व हरेला में वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत करते हुए प्रकृति प्रेमी सुश्री अरुणा भारती द्वारा आम का पौंधा लगाकर सभी को इस लोक पर्व में “एक पौंधा मां के नाम”, लगाने की प्रेरणा दी तत्पश्चात सीओ जीआरपी अनुज द्वारा अमरूद का पौंधा लगाया गया उपस्थित बाकी जवानों द्वारा भी उत्साहपूर्वक कई घंटों की लगातार मेहनत से इस त्यौहार में  आम, जामुन, अमरूद, आंवला, अमलतास, नीम, अर्जुन, कनेर, नींबू, पापड़ी, बांस सहित विभिन्न प्रजातियों के 530 से अधिक पौऺधे रोपे गए, जिससे पूरा परिसर हरियाली से आच्छादित हो गया।

इस अवसर पर कप्तान जीआरपी सुश्री अरुणा भारती ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि “एक पौधा मां के नाम अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल का संकल्प भी लें। वृक्ष लगाना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि उनका संरक्षण भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि “हरेला उत्तराखंड का ऐसा लोकपर्व है, जो हरियाली, प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण के मूल भाव को समेटे हुए है। उत्तराखंड प्राकृतिक रूप से वन संपदा का खजाना है। इसे और समृद्ध बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौंधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए।”

वृक्षारोपण कार्यक्रम के उपरांत जीआरपी कार्यालय एवं आवासीय परिसर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें सभी ने खुशी-खुशी प्रतिभाग किया। अधिकारियों एवं जवानों ने परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाए रखने का संदेश भी दिया।

इस शानदार अवसर पर जीआरपी के थानों के अधिकारी कर्मचारीगण के साथ-साथ पुलिस लाइन जीआरपी के जवानों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म करने व परिजनों के जरिए धमकाने का है आरोप। मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस टीम ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता, विभागों को दिए कार्यवाही के निर्देश। सैनिक परिषद की बैठक में अतिक्रमण, बिजली-पानी और शहीद स्मारक सहित कई मुद्दों पर मंथन।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला  प्रशासन का पीला पंजा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण। नगर मजिस्ट्रेट हर  गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।