संभागीय परिवहन कार्यालय, हरिद्वार में जनता की सुविधा हेतु ऑफिस असिस्टेंस चैटबॉट’ की शुरुआत

संभागीय परिवहन कार्यालय, हरिद्वार में जनता की सुविधा हेतु ऑफिस असिस्टेंस चैटबॉट’ की शुरुआत

जनसामान्य को परिवहन विभाग से संबंधित सेवाओं की जानकारी सरल एवं त्वरित रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संभागीय परिवहन कार्यालय, हरिद्वार में ऑफिस असिस्टेंस चैटबॉट प्रारम्भ किया गया है। कार्यालय परिसर में विभिन्न स्थानों पर QR कोड युक्त स्टैंड लगाए गए हैं, जिन्हें स्कैन कर नागरिक अपने मोबाइल पर चैटबॉट के माध्यम से आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

चैटबॉट के माध्यम से ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण, टैक्स, परमिट, फिटनेस, ग्रीन कार्ड सहित परिवहन विभाग द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न सेवाओं की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, शुल्क तथा अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ सहज रूप से उपलब्ध होंगी। इससे नागरिकों को बार-बार काउंटर पर पूछताछ करने की आवश्यकता कम होगी तथा कार्यालय में पारदर्शिता एवं कार्यकुशलता को बढ़ावा मिलेगा।

इसके अतिरिक्त कार्यालय में लाइव टोकन डिस्प्ले सिस्टम भी संचालित किया जा रहा है, जिसके माध्यम से आवेदक अपने टोकन की वर्तमान स्थिति एवं संबंधित काउंटर की जानकारी डिजिटल स्क्रीन पर देख सकते हैं। इससे प्रतीक्षा व्यवस्था अधिक व्यवस्थित एवं सुगम बनी है।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन हरिद्वार निखिल शर्मा ने बताया कि कार्यालय में नागरिक सेवाओं को अधिक आधुनिक सरल एवं डिजिटल बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है। 

उन्होंने आमजन से अपील की कि वे कार्यालय आने पर QR कोड स्कैन कर चैटबॉट का उपयोग करें तथा उपलब्ध डिजिटल सुविधाओं का अधिकतम लाभ उठाएँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म करने व परिजनों के जरिए धमकाने का है आरोप। मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस टीम ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता, विभागों को दिए कार्यवाही के निर्देश। सैनिक परिषद की बैठक में अतिक्रमण, बिजली-पानी और शहीद स्मारक सहित कई मुद्दों पर मंथन।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला  प्रशासन का पीला पंजा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण। नगर मजिस्ट्रेट हर  गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।