एसएसपी नवनीत द्वारा दिए गए कड़े निर्देशों का निकला पॉजिटिव रिजल्ट। जंगल के पास लड़की से दुष्कर्म और लड़के से मारपीट मामले का हुआ अनावरण। गहरी पड़ताल के बाद पुलिस ने मामले में संलिप्त 06 युवकों को किया गिरफ्तार।

एसएसपी नवनीत द्वारा दिए गए कड़े निर्देशों का निकला पॉजिटिव रिजल्ट।

जंगल के पास लड़की से दुष्कर्म और लड़के से मारपीट मामले का हुआ अनावरण।

गहरी पड़ताल के बाद पुलिस ने मामले में संलिप्त 06 युवकों को किया गिरफ्तार।

गैंगरेप के बाद सभी आरोपी चल रहे थे फरार, सरगर्मी से तलाश में जुटी थी पुलिस।

 पुलिस की ताबड़तोड़ दबिशों के चलते गैंपरेप के आरोपी चल रहे थे सदमें में।

रात 03 लडके सुल्तानपुर लक्सर से एक मोटरसाइकिल पर एक लड़की को लेकर फुलगढ के जंगल की तरफ आये ओर एक लडके व लडकी को जंगल के पास छोड कर वापस सुल्तानपुर चले गये। जंगल के पास पहले से ही 03 लडके शराब पी रहे थे। लड़का व लड़की को जंगल में देखकर शराब पी रहे 03 लड़कों ने फोन कर 03 लडके ओर बुला लिये। जिसके बाद सभी लड़के , लड़की व लडके के पीछे अन्दर जंगल में चले गए ओर 04 लडको ने लड़के को पकड़ कर उसके साथ मारपीट की। 02 अन्य लडके लडकी को पकड़ कर जंगल में ओर अन्दर ले गये। जहां पर मुख्य आरोपी महेश उर्फ मंत्री ने लडकी के साथ दुष्कर्म किया। लड़की से बलात्कार करने के बाद दोनों लडके लडकी को जंगल में छोड़कर भाग गये। 

सुल्तानपुर निवासी वादी द्वारा थाना हाजा पर आकर एक प्रा पत्र स्वयं की नाबालिग लड़की के साथ गैंग रैप होने के सम्बन्ध में लाकर दाखिल किया। प्रार्थना पत्र के आधार पर तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया। संगीन वारदात को गंभीरता से लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए थानाध्यक्ष पथरी को घटना का अनावरण व आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिऐ गये।

तत्काल घटनास्थल पहुंची पुलिस टीम ने पर एफ.एस.एल. टीम को बुलाकर वैज्ञानित साक्ष्य एकत्रित किए गए। गठिक की गई तीन पुलिस टीमों ने बारीकी से पूरे मामले को देखते हुए क्षेत्र में मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। पुलिस टीमों द्वारा हर सम्भावित स्थानो पर ताबड़तोड़ दबिशें दी गई। दिनांक 17-7-20026 ‌को मुखबिर की सूचना पर फुलगढ के जंगल में दबिश देकर 06 आरोपियों को हिरासत में लिया गया। सभी आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की गयी तो संदिग्ध ने लडकी के साथ हुई घटना को स्वीकार किया। सभी आरोपियों को कारण गिरफ्तारी बताकर हस्व कायदा गिरफ्तार किया गया। बाद विधिक कार्यवाही सभी को समय से माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

दर्ज मुकदमा व धारा

मु.अ.स.- 337/2026

धारा -115(2)/137(2)/70(2)/78(2)/65(1) BNS व 3(क)/4(2)(ड)(जी)/6 पोक्सो एक्ट 

 गिरफ्तार अभियुक्त

(1) मोहित कुमार पुत्र प्रीतम सिंह – 25 वर्ष 

(2) सुमित पुत्र राकेश – 25 वर्ष 

(3) आशु पुत्र सुभाष – 22 वर्ष 

(4) शुभम पुत्र बीरबल – 22 वर्ष 

(5) महेश उर्फ मंत्री पुत्र कृपाल – 29 वर्ष 

(6) आकाश पुत्र जसमाल -23 वर्ष 

समस्त निवासी ग्राम फुलगढ थाना पथरी जनपद हरिद्वार

पुलिस टीम

1- थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार 

2- व.उ.नि.उपेन्द्र सिंह 

3- उ.नि.विपिन कुमार (चौकी प्रभारी फेरूपुर) 

4- उ.नि.बबलू चौहान 

5- म.उ.नि.शाहिदा परवीन 

6- हे.कां. नारायण राणा 

7- कां मुकेश चौहान 

8- कां दीपक चौधरी 

9- कां नारायण सिंह 

10- कां राकेश नेगी

11- सीआईयू रुड़की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म करने व परिजनों के जरिए धमकाने का है आरोप। मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस टीम ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता, विभागों को दिए कार्यवाही के निर्देश। सैनिक परिषद की बैठक में अतिक्रमण, बिजली-पानी और शहीद स्मारक सहित कई मुद्दों पर मंथन।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला  प्रशासन का पीला पंजा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण। नगर मजिस्ट्रेट हर  गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।