280 किलो गौ मांस के साथ दो अभियुक्तो को किया गिरफ्तार।
लक्सर। क्षेत्र में गोवंश संरक्षण स्क्वायड गढ़वाल परीक्षेत्र हरिद्वार की टीम बीती देर रात लक्सर क्षेत्र में गश्त पर थी जैसे ही व मुकरपुर गांव के पास पहुंचे तो मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ दूर गन्ने के खेत में गोकशी की जा रही है जिसमें 2 लोग शामिल हैं मुखबिर की सूचना पर टीम ने गन्ने के अंदर घुस कर देखा तो दो व्यक्ति गो मांस की कटाई कर रहे है दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। एसआई मनोज सिरोला ने बताया की इनके पास से गोकशी में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण व 280 किलो गोमांस बरामद किया गया है दोनों ही आरोपी साबिर पुत्र शौकत मुनफेद पुत्र मकसूद निवासी लादपुर के रहने वाले हैं दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया।
