स्वच्छता अभियान में तेज़ी से आगे बढ़ रहा नेहरू युवा केन्द्र, भगवानपुर में 100 किलो से अधिक कूड़ा एकत्रित कर किया निस्तारण।

स्वच्छता अभियान में तेज़ी से आगे बढ़ रहा नेहरू युवा केन्द्र, भगवानपुर में 100 किलो से अधिक कूड़ा एकत्रित कर किया निस्तारण।

हरिद्वार। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत नेहरू युवा केन्द्र द्वारा देशभर में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत हरिद्वार इकाई द्वारा भगवानपुर स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज व रविदास मंदिर परिसर में खण्ड उपशिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में छात्राओं के साथ स्वमसेवको ने स्वच्छता व जागरूकता अभियान चलाया।
कार्यक्रम में उपस्थित जिला युवा अधिकारी हिमांशु सिंह ने बताया की स्वच्छता क्यों आवश्यक है, हिमांशु ने कहा कि हमारे स्वस्थ जीवन शैली और जीवन के स्तर को बनाए रखने के लिये स्वच्छता बहुत जरुरी है। ये व्यक्ति को प्रसिद्ध बनाने में अहम रोल निभाती है। पूरे भारत में आम जन के बीच स्वच्छता को प्रचारित व प्रसारित करने के लिये भारत की सरकार द्वारा कई सारे कार्यक्रम और सामाजिक कानून बनाए गये और लागू किये गये है। हमें बचपन से स्वच्छता की आदत को अपनाना चाहिये और पूरे जीवन उनका पालन करना चाहिये। एक व्यक्ति अच्छी आदत के साथ अपने बुरे विचारों और इच्छाओं को खत्म कर सकता है। उसके उपरांत कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व एन०वाई०वी० व विकास खण्ड नारसन के ग्राम उदलहेड़ी को प्लास्टिक फ्री करने वाले युवा विवेक त्यागी ने छात्रों से अपने सवांद में कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है और स्वस्थ शरीर, के लिए स्वस्थ वातावरण का होना बहुत जरुरी होता है। हमारा शरीर तभी स्वस्थ रह सकता है, जब हमारा वातावरण भी स्वछ हो और यह हमारा कर्तव्य है कि हमारा देश सदैव साफ रहे व स्वच्छता जागरूकता पर किये जा रहे करोड़ो रूपये के खर्चे के देश के विकास के अन्य कार्यो में लगाया जा सके। कार्यक्रम में एनवाईवी साक्षी सैनी, अभिषेक कुमार, अविनाश शर्मा व युवा मंडल मुंडेट के अध्यक्ष रोहित पाल सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद