आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने अपनी मांगों को लेकर लक्सर विधायक संजय गुप्ता से मिली।

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने अपनी मांगों को लेकर लक्सर विधायक संजय गुप्ता से मिली।

लक्सर। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने लक्सर विधायक संजय गुप्ता के आवास पर पहुंचकर अपनी दो मुख्य मांगों को लेकर उन्हें एक पत्र दिया।

जिसमे उनके द्वारा सबसे पहली मांग मानदेय बढ़ोतरी को लेकर रखी गई और वहीं दूसरी मांग सेवानिवृत्त के बाद पेंशन की व्यवस्था करने को लेकर रखी गई। विधायक संजय गुप्ता ने उनको आश्वासन दिया गया की इन समस्याओं के समाधान के लिए वह मुख्यमंत्री से सीधे वार्ता करेंगे और समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रयास किया जायेगा। जिसमें प्रचार मंत्री सुंदर बाला ने कहा की दस अक्टूबर को सुल्तानपुर में होने जा रहे मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में पूरे हरिद्वार जिले से लक्सर और खानपुर से आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिकाएं ज्यादा से ज्यादा सुल्तानपुर पहुंचने का आवाहन किया। वही प्रांतीय महामंत्री उमा देवी ने कहा की अपनी समस्याओं के समाधान हेतु सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाएं कार्यक्रम में समय से पहुंचे।

इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष धनवती,मोनिका चौधरी,मीनाक्षी डोसनी,ऋतु सैनी,संतो देवी,मधुबाला,दीपा सैनी,प्रीति,कोमल,सीमा गुप्ता,ओमलता,गीता,सरिता मिथलेश,शिक्षा आदि महिलाएं शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *