सुल्तानपुर पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने खोला घोषणाओं का पिटारा लक्सर विधानसभा में खुलेगा डिग्री कॉलेज।

सुल्तानपुर पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने खोला घोषणाओं का पिटारा लक्सर विधानसभा में खुलेगा डिग्री कॉलेज।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को विधायक संजय गुप्ता के आह्वान पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे।
सुल्तानपुर में सीएम धामी का जोरदार स्वागत
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को लक्सर विधानसभा क्षेत्र के लिए घोषणाओं का पिटारा खोल दिया। मुख्यमंत्री ने लक्सर विधानसभा क्षेत्र में पुल निर्माण और निरंजनपुर में डिग्री कॉलेज खोलने की घोषणा की। लक्सर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का सुदृढ़ीकरण और लक्सर में प्रदेश स्तरीय किसान भवन के निर्माण कराए जाने का भी ऐलान किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को समारोह में विधायक संजय गुप्ता की कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सनातन संस्कृति के अनुसार मंगल तिलक कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूहों को हर क्षेत्र में कैसे मजबूत किया जाए, कैसे उनके बनाए उत्पादों के लिए बाजार उपलब्ध कराया जाए, सरकार लगातार प्रयासरत है। विधायक लक्सर संजय गुप्ता ने मुख्यमंत्री को स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन धनसिंह रावत देशराज कर्णवाल, जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान, चेयरमैन नगर पालिका लक्सर अम्बरीष गर्ग आदि मौजूद रहे।

मदन कौशिक की गैरमौजूदगी रही चर्चा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम में हरिद्वार विधायक मदन कौशिक को छोड़कर जिले के सभी भाजपा विधायक एवं जनप्रतिनिधि शामिल रहे। मदन कौशिक की गैरमौजूदगी चर्चाओं में रही। लोग मदन कौशिक और स्वामी यतीश्वरानंद की आपसी दूरियों को इससे जोड़ते रहे।
सुल्तानपुर -लक्सर रोड पर सीएम का फूलों से स्वागत
दोपहर करीब तीन बजे सुल्तानपुर स्थित जनता डिग्री कॉलेज के मैदान में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हेलीकॉप्टर उतरा। वहां से मुख्यमंत्री कार से समारोह स्थल पहुंचे। सुल्तानपुर-लक्सर मार्गपर टिकम्पुर में कई स्थानों पर भाजपाकार्यकर्ताओं ने फूलों की बारिश कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। स्वागत करने वालों में सरदार गौरव गोयल, साधुराम वर्मा ,मोनू वर्मा, अजय गुप्ता, विजय गुप्ता, अम्बरीष गर्ग,आदि शामिल रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।