मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने किया विकास भवन स्थित शौचालयों की साफ-सफाई व्यवस्थाओं का निरीक्षण।

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने किया विकास भवन स्थित शौचालयों की साफ-सफाई व्यवस्थाओं का निरीक्षण।

साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर रखने के लिए माननीय उच्च न्यायालय की गाइडलाइन का पालन करने के दिए निर्देश।

साफ-सफाई व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही एवं शिथिलता नहीं होगी क्षम्य।

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने शुक्रवार को विकास भवन स्थित शौचालयों का औचक निरीक्षण कर साफ-सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शौचालयों की नियमित सफाई, स्वच्छता, पेयजल उपलब्धता, प्रकाश व्यवस्था तथा आवश्यक सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया।

मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि विकास भवन में प्रतिदिन बड़ी संख्या में आमजन विभिन्न कार्यों के लिए आते हैं, इसलिए परिसर में स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।उन्होंने कहा कि शौचालयों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी प्रकार की गंदगी, दुर्गंध अथवा अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न होने पाए।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि माननीय उच्च न्यायालय द्वारा स्वच्छता एवं साफ-सफाई के संबंध में जारी गाइडलाइन का पूर्णतः पालन सुनिश्चित किया जाए। शौचालयों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा निर्धारित समय पर सफाई कार्य कराया जाए, जिससे आमजन एवं कर्मचारियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

डॉ. ललित नारायण मिश्र ने कहा कि स्वच्छता व्यवस्था को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। यदि निरीक्षण के दौरान कहीं भी साफ-सफाई व्यवस्था में कमी पाई जाती है तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वच्छता व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए नियमित निरीक्षण एवं प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करें, जिससे विकास भवन परिसर में साफ, स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद