आगामी कलियर उर्स मेला के दृष्टिगत कोतवाली कलियर द्वारा शुरू की गई मेला क्षेत्र की सफाई।
कलियर दरगाह क्षेत्र में अतिक्रमण हटाया।
कलियर दरगाह प्रबंधन एवं स्थानीय प्रशासन के साथ की गई संयुक्त कार्यवाही।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निकट पर्यवेक्षण में आगामी उर्स मेला के दृष्टिगत कलियर पुलिस टीम, दरगाह प्रबंधन एवं स्थानीय प्रशासन के द्वारा कलियर क्षेत्रान्तर्गत अतिक्रमण वाले स्थानों को चिन्ह्ति कर अतिक्रमण मुक्त करने हेतु एक विशेष अभियान आज दिनांक 07.8.2026 से प्रारम्भ कर दिया गया है। जिसके क्रम में आज टीम द्वारा भ्रमण के दौरान पिरान कलियर बाजार में दुकानदारों द्वारा अनाधिकृत रुप से अपनी दुकान लगाकर अतिक्रमण किया गया था । इसको देखते हुए प्रशासन तथा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कलियर क्षेत्रान्तर्गत पीपल चौक, टंकी चौक, नवाब बाजार, दरगाह मुख्य मार्ग इत्यादि स्थानों से अतिक्रमण हटाया गया ।
अतिक्रमण के विरूद्ध पुलिस टीम का अभियान जारी रहेगा।
आगामी कलियर उर्स मेला के दृष्टिगत कोतवाली कलियर द्वारा शुरू की गई मेला क्षेत्र की सफाई। कलियर दरगाह क्षेत्र में अतिक्रमण हटाया। कलियर दरगाह प्रबंधन एवं स्थानीय प्रशासन के साथ की गई संयुक्त कार्यवाही।
