कांवड़ मेला 2026 बहादराबाद क्षेत्र में ड्यूटीरत SPO का सम्मान समारोह किया आयोजित। कोतवाली बहादराबाद में आयोजित हुआ सम्मान समारोह, SP यातायात/अपराध ने किया सम्मानित। सम्मान समारोह के उपरांत रात्रि भोज का भी किया गया आयोजन।

कांवड़ मेला 2026 बहादराबाद क्षेत्र में ड्यूटीरत SPO का सम्मान समारोह किया आयोजित।

कोतवाली बहादराबाद में आयोजित हुआ सम्मान समारोह, SP यातायात/अपराध ने किया सम्मानित।

सम्मान समारोह के उपरांत रात्रि भोज का भी किया गया आयोजन।

कांवड़ मेला-2026 के सफल एवं सकुशल आयोजन में बहादराबाद क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले विशेष पुलिस अधिकारियों (SPO’s) के सम्मान में कोतवाली बहादराबाद में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

SSP हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में SP यातायात/अपराध सुश्री निशा यादव द्वारा कांवड़ मेले के दौरान कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण के साथ ड्यूटी करने वाले SPO’s को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अधिकारियों द्वारा SPO’s के योगदान की सराहना करते हुए कहा गया कि कांवड़ मेले जैसे विशाल आयोजन को सकुशल संपन्न कराने में पुलिस बल के साथ SPO’s की भूमिका भी अत्यंत महत्वपूर्ण रही। सभी SPO’s ने भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था एवं शिवभक्तों की सहायता में सराहनीय योगदान दिया।

सम्मान समारोह के उपरांत सभी ड्यूटीरत SPO’s के लिए रात्रि भोज का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने SPO’s के साथ भोजन कर उनके सेवाभाव एवं सहयोग के लिए उनका उत्साहवर्धन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।