तिरंगा यात्रा से देश की एकता, अखंडता का संदेश देते हुए युवाओं में भरा उत्साह: स्वामी यतीश्वरानंद बोले तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक और यात्रा से देश एवं राष्ट्रभक्ति का दिया संदेश

तिरंगा यात्रा से देश की एकता, अखंडता का संदेश देते हुए युवाओं में भरा उत्साह: स्वामी यतीश्वरानंद

बोले तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक और यात्रा से देश एवं राष्ट्रभक्ति का दिया संदेश

पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के लालढांग और पथरी क्षेत्र में निकली गई तिरंगा यात्रा

हरिद्वार। भाजपा की ओर से हर घर तिरंगा अभियान के तहत हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा में प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकालते हुए युवाओं के साथ हर वर्ग को देश एवं राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा में स्कूली छात्र—छात्राओं एवं ग्रामीणों के साथ युवा शामिल हुए।

बृहस्पतिवार को हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में लालढांग और पथरी क्षेत्र में भाजपा की तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा की तिरंगा यात्रा शाहपुर शीतलाखेड़ा से बादशाहपुर ग्राम तक और मिठीबेरी तिराहे से गांधी चौक लालढांग तक निकाली। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस से पहले तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य विशेष रूप से युवाओं में देशप्रेम और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना है। तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता और राष्ट्रभक्ति से जुड़े नारों से माहौल भक्तिमय नजर आया। कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ यात्रा में हिस्सा लिया। इस दौरान लोगों को देश की एकता और अखंडता का संदेश भी दिया गया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुशील पंवार, जिपं सदस्य संजय सरदार, दीपक प्रधान, नेत्रपाल चौहान, साधुराम चौहान, सतीश चौहान, शोभाराम चोहान, महकपाल चौहान, सुभाष चौहान, विकास पंवार, मामचंद नायक, ललित सैनी, नितेश प्रजापति, नीरज कश्यप, संदीप राठौर, सौरभ प्रजापति आदि शामिल हुए।

वहीं, दूसरी ओर लालढांग में निकाली गई यात्रा में मंडल अध्यक्ष विक्रम चौहान, जिपं सदस्य बृजमोहन पोखरियाल, सीमा चौहान, पंकज चमोली, अनिता तडियाल, संजय सैनी, सहदेव, यशपाल रावत, डॉ मुकेश, विनोद पोखरियाल, प्रशांत सैनी, शशी झंडवाल, भगवान सिंह रावत आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
दरगाह साबिर पाक के 758वें सालाना उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पिरान कलियर पहुंचकर समाज कल्याण एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खजानदास एवं वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स ने दरगाह में चादर व फूल पेश कर अमन, भाईचारे, खुशहाली और तरक्की की दुआ की।
0 Minutes
Haridwar
मातृ मृत्यु रोकथाम को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश। डेंगू सीजन को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सतर्क रहने के दिए निर्देश तथा प्रतिदिन करें क्षेत्रीय सर्वे।
0 Minutes
Haridwar
तिरंगा यात्रा से देश की एकता, अखंडता का संदेश देते हुए युवाओं में भरा उत्साह: स्वामी यतीश्वरानंद बोले तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक और यात्रा से देश एवं राष्ट्रभक्ति का दिया संदेश
1 Minute
Haridwar
कांवड़ मेला 2026 बहादराबाद क्षेत्र में ड्यूटीरत SPO का सम्मान समारोह किया आयोजित। कोतवाली बहादराबाद में आयोजित हुआ सम्मान समारोह, SP यातायात/अपराध ने किया सम्मानित। सम्मान समारोह के उपरांत रात्रि भोज का भी किया गया आयोजन।