20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दो अभियुक्तो को गिरफ्तार किया।
बहादराबाद। पुलिस द्वारा रात्रि गस्त व चेकिंग के दौरान ग्राम शांतरशाह रोड पर घूम रहे संदिग्ध व्यक्ति अमित पाल पुत्र रामपाल,अमित गिरी पुत्र वीरेंद्र गिरी निवासी गण ग्राम दौलतपुर को अवैध शराब की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया।
जिनके कब्जे से कुल 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई जिनके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।
वही एसओ संजीव थपलियाल ने कहा कि क्षेत्र में नशे के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है जिसके चलते आज दो अभियुक्तो को गिरफ़्तार कर न्यालय में पेश किया।
गिरफ्तारी टीम
उप निरक्षक नवीन पुरोहित चौकी प्रभारी शांतरशाह,
कांस्टेबल हरजिंदर ,दिनेश चौहान का सहयोग रहा।
