बहादराबाद। क्षेत्र के रोहालकी किशनपुर गांव में देर श्याम को एक अज्ञात युवती जिसकी उम्र लगभग 21 वर्ष बतायी जा रही है युवती अपना नाम पता बताने की हालत में नहीं हैं।
आपको बता दें कि देर श्याम ग्राम रोहालकी किशनपुर में एक अज्ञात युवती लावारिस अवस्था में घूमती पाई गई जिसकी सूचना ग्रामीणों ने बहादराबाद थाने को दी मोके पहुँचकर बहादराबाद पुलिस ने युवती को अपने साथ लेकर आए उसके बाद पूछताछ की तो युवती अपनी पहचान कराने में असमर्थ थी । उपनिरीक्षक बाल संरक्षण अधिकारी पूनम प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त युवती अपना नाम पता कुछ भी नहीं बता पा रही हैं। जिसका मैडिकल परीक्षण के उपरांत उपजिलाधिकारी के समक्ष पेश किया जाएगा। तत्पश्चात उक्त युवती को नारी निकेतन भेजा जायेगा ग्रामीणों में समाज सेविका रंजीता चौहान ने उक्त महिला से काफी पूछताछ एवं जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की लेकिन महिला किसी भी रूप में कुछ भी बताने में असमर्थ है
