किसानों ने 3 सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को दिया ज्ञापन।
लक्सर। किसानों ने अपनी 3 सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम उप जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन।
किसानों ने कहा कि गन्ना की नई सट्टा नीति किसान हित में नहीं है गन्ना पर्ची टी- कार्ट 20 कुंटल से अधिक नहीं होनी चाहिए तथा मिनी पर्ची 35 कुंतल से अधिक नहीं होनी चाहिए व फुल ट्राली 50 कुंटल से अधिक नहीं होनी चाहिए। ओर कहा कि पिराई सत्र शुरू होने से पहले गन्ने का मूल्य घोषित किया जाना चाहिए । फसल पैदा करने की लागत को देखते हुए गन्ने का मूल्य ₹400 प्रति कुंतल घोषित होना चाहिए। किसानों ने बिजली कटौती को लेकर उप जिलाधिकारी वैभव गुप्ता को अवगत कराते हुए कहा कि लगातार लंबे समय तक बिजली कटौती होने से किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। डीजल तेल महंगा होने के कारण किसान अपने खेतों में पानी नहीं दे पा रहा है। किसान चौधरी कीरत सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इन मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो भारतीय किसान यूनियन क्षेत्र के किसानों के साथ मिलकर आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी। जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
