बहादराबाद। क्षेत्र के अलीपुर इब्राहिमपुर गांव में कोहली हॉस्पिटल एवं जी0ए
स0 चिल्ड्रन एकेडमी का मुख्य अतिथि रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने उद्घाटन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदेश चौहान ने कहा कि शिक्षा मानव को विकास की ओर बढ़ाता है स्वास्थ्य व्यक्ति को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेषित करता है तथा शिक्षा के द्वारा ही मानव सेवा कर सकता है और कोहली परिवार को बधाई दी।
उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता पूज्य स्वामी शिवचंद्र दास महाराज ने की जिन्होंने बताया कि राष्ट्रपिता गांधी ग्रामों का विकास चाहते थे जबकि पंडित जवाहरलाल नेहरु शहरों का विकास चाहते थे आपको राष्ट्रपति गांधी का सपना भाई गोपाल सिंह द्वारा पूरा होता दिख रहा है।
वही पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्र मोगा ने कहा की ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के अच्छे स्कूल कम मात्रा में होते हैं और कोहली परिवार ने ग्रामीण बच्चों के लिए एक अच्छी शिक्षा का संस्थान बच्चों को देने का प्रयास किया है आसपास के ग्रामीणों से आह्वान किया कि कोहली परिवार के ही स्कूल में अपने बच्चों को पढ़ाएं और अच्छी शिक्षा ग्रहण कराएं और अपने स्वास्थ्य के लिए भी कोहली परिवार में अपना इलाज करा सकते हैं और साथ-साथ कोहली परिवार को बधाई दी। स्कूल एव हॉस्पिटल संरक्षक गोपाल सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के लिए बच्चों को काफी दूरदराज जाना पड़ता है इसलिए हम लोगों ने एक प्रयास किया कि ग्रामीण बच्चों के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए एक संस्थान खोला जाए और यहां पर ग्रामीण बच्चों के लिए 6 माह के लिए निशुल्क शिक्षा दी जाएगी। ओर प्रत्येक शनिवार व रविवार को हॉस्पिटल में निशुल्क चिकित्सा की सेवाएं दी जाएंगी और भी अनेक सुविधाओं से बच्चों को जागरूक किया जाएगा।
इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के पूर्व प्रांत संगठन मंत्री सुनील, वकील, गफ्फार, सोमप्रकाश कोहली, प्रधानाचार्य श्रीमती सपना, प्रबंधक विनय कोहली एडवोकेट, डॉ अविष्कार कोहली, डॉक्टर शेखर कोहली, तथा विभिन्न विद्यालयों के अनेकों शिक्षक शिक्षिका और क्षेत्र के भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे
