मृतक का प्रतिरूपण कर जमीन हड़पने की साजिश का हरिद्वार पुलिस ने किया पर्दाफाश।
जिंदा बताकर मृतक के नाम पर कूटरचित दस्तावेज तैयार किए, जमीन धोखाधड़ी में 01 आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
मृतक का फर्जी प्रतिरूपण कर दस्तावेजों में हेराफेरी।
कूटरचित दस्तावेजों के सहारे मृतक की पहचान का गलत इस्तेमाल कर जमीन पर कब्जे की साजिश, कनखल पुलिस ने खोला फर्जीवाड़े का राज।
वादी शशांक त्यागी पुत्र विरेन्द्र, निवासी अवंतिका चिरंजीव विहार, थाना कविनगर, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश द्वारा कोतवाली कनखल में तहरीर दी गई।
वादी द्वारा आरोप लगाया गया कि शैलेश गुप्ता पुत्र राजकुमार गुप्ता, निवासी आशुतोष विहार, जगजीतपुर, कनखल, हरिद्वार ने अपने साथियों के साथ आपराधिक षड्यंत्र रचकर मृतक व्यक्ति विनोद कुमार का प्रतिरूपण किया तथा उसे जीवित बताकर वादी की भूमि से संबंधित कूटरचित दस्तावेज तैयार किए। उक्त दस्तावेजों को असली के रूप में प्रयोग कर धोखाधड़ी करते हुए भूमि हड़पने का प्रयास किया गया।
प्रकरण में कोतवाली कनखल पर मु0अ0सं0 262/2026 अभियोग पंजीकृत किया गया।
दौराने विवेचना प्रकरण में धारा 319(2) बीएनएस की भी पुष्टि हुई।
आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार, पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक थाना कनखल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ठोस सुरागरसी-पतारसी की गई।
पुलिस टीम के अथक प्रयासों के फलस्वरूप दिनांक 17.08.2026 को मुकदमे में नामजद आरोपी शैलेश गुप्ता को हिरासत में लिया गया। आरोपी के विरुध्द आवश्यक विधिक कार्रवाई अमल मे लायी जा रही है।
मामले में अन्य आरोपी फरार हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित कर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त
शैलेश गुप्ता पुत्र राजकुमार गुप्ता निवासी आशुतोष विहार, जगजीतपुर, कोतवाली कनखल, जनपद हरिद्वार।
पुलिस टीम
1. व0उ0नि0 अनुज सिंह
2. उ0नि0 नरेन्द्र सिंह
3. हे0का0 जसबीर चौहान
4. कानि0 प्रलव चौहान
मृतक का प्रतिरूपण कर जमीन हड़पने की साजिश का हरिद्वार पुलिस ने किया पर्दाफाश। जिंदा बताकर मृतक के नाम पर कूटरचित दस्तावेज तैयार किए, जमीन धोखाधड़ी में 01 आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार। मृतक का फर्जी प्रतिरूपण कर दस्तावेजों में हेराफेरी।
