जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक।
मतदाता सूची को त्रुटि रहित बनाने के लिए तृतीय चरण में प्राप्त दावों एवं आपत्तियों के सुनवाई के संबंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की गई गहन समीक्षा।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के सफल संचालन के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध,अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है। मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए तृतीय चरण में दावे एवं आपत्तियों की सुनवाई बीएलओ एवं एईआरओ के माध्यम से की जा रही है। उन्होंने उपस्थित सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया है कि चल रहे एसआईआर कार्यक्रम में सभी राजनीतिक दलों का पूर्ण सहयोग उपलब्ध हो रहा है,उन्होंने कहा कि वर्तमान में जो भी नोटिस निर्गत किए गए है,उनपर आपत्तियों की सुनवाई बीएलओ एवं एईआरओ के स्तर से की जा रही है। उन्होंने कहा कि दर्ज आपत्तियों के संबंध में बीएलओ द्वारा घर घर जाकर मतदाता की जांच की जा रही है।
उन्होंने कहा कि किसी भी मतदाता को किसी प्रकार से चिंता करने की जरूरत नहीं है,किसी भी त्रुटि के लिए जैसे नाम में परिवर्तन,पता में त्रुटि एवं परिवर्तन आदि के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित किए गए 11 अभिलेखों में से किसी एक अभिलेख उपलब्ध कराने पर समस्या का समाधान किया जाएगा।
उन्होंने जनपद के मतदाताओं से अपील की है कि किसी भी मतदाताओं को कोई भी समस्या/परेशानी है तो संबंधित बीएलओ से संपर्क कर समस्या का समाधान करवा सकते है।
उन्होंने सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया है कि किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से पृथक नहीं किया जायेगा।
इस अवसर पर विधायक हरिद्वार ग्रामीण अनुपमा रावत,विधायक पिरान कलियर फुरकान अहमद,विधायक झबरेड़ा वीरेंद्र कुमार जाति, कांग्रेस अध्यक्ष रुड़की राजेंद्र चौधरी जिला महामंत्री कांग्रेस साहिल राणा, जिलाध्यक्ष बीएसपी मदन पॉल, सीपीआईएम राजीव गर्ग,जिला अध्यक्ष आम आदमी पार्टी प्रवीण कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष आम आदमी पार्टी (महिला) प्रियंका,जिला कार्यक्रम प्रभारी भाजपा नकली सिंह सैनी,चंद्रपाल सिंह, अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार,नगर मजिस्ट्रेट हरिद्वार हर गिरी,उप जिलाधिकारी हरिद्वार योगेश मेहरा,उपजिलाधिकारी भगवानपुर देवेंद्र सिंह नेगी, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी/उप मेलाधिकारी कुंभ आकाश जोशी सहित संबंधित अधिकारी एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक।
