लखीमपुर खीरी की आग हरिद्वार तक संयुक्त किसान मोर्चा 18 अक्टूबर को रेल रोकेने के लिए भरी हुँकार।
लक्सर। लखीमपुर खीरी में हुए कांड को लेकर किसानों ने शुक्रवार को एक कॉन्फ्रेश के दौरान बताया कि लखीमपुर खीरे की आग हरिद्वार तक पहुँच गयी अब धीरे-धीरे उत्तराखंड में भी पनपने लगी हैं।आगामी 18 अक्टूबर को संयुक्त किसान मोर्चा उत्तराखंड हरिद्वार के लंढोरा रेलवे स्टेशन पर सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक रेल रोको अभियान चलाएगा। संयुक्त किसान मोर्चा रेल का चक्का जाम करेगा। किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने लक्सर में इस बात का खुलासा किया और बताया कि भारी संख्या में किसान लंढोरा रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर रेल रोकने का कार्य करेंगे।उन्होंने बताया कि किसी भी रेल को रेलवे स्टेशन से नहीं गुजरने दिया जाएग।इसके लिए चाहे उन्हें अपनी जान पर खेल ना पड़े उन्होंने बताया की जब तक आरोपी मंत्री इस्तीफा नहीं देंगे।ओर उसकी गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक संयुक्त किसान मोर्चा चैन से नहीं बैठेगा। संयुक्त किसान मोर्चा अपनी लड़ाई तब तक लड़ता रहेगा जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती इन लोगों ने कहा कि लंढोरा रेलवे स्टेशन जनपद हरिद्वार का ऐसा स्टेशन है।जो चारों ओर से मध्य में पड़ता है यही वजह है।कि लंढोरा रेलवे स्टेशन को ही रेल रोकने के लिए चुना गया है।
