क्रय केंद्रों पर समर्थन मूल्य पर धान की खरीदारी ना होने से किसान परेशान।
लक्सर। सरकारी धान क्रय केंद्रों पर सरकारी समर्थन मूल्य पर धान की खरीद ना होने से किसान परेशान हैं शुकरवार को किसान सेवा सहकारी समिति ऐथल बुजुर्ग के कार्यालय पर बनाए गए धान क्रय केंद्र पर किसान धान को लेकर पहुंच रहे है लेकिन वहां बैठे अधिकारियों ने जब धान खरीदने से साफ मना कर दिया तो किसान धरने पर बैठ गए किसानों ने जमकर हंगामा काटा मामला बिगड़ता देख सहकारी समिति के कर्मचारियों ने लक्सर पुलिस को सूचना दी पुलिस ने मौके पर आकर हालात को संभाला सहकारी समिति के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे किसान और अधिकारियों के बीच पुलिस के सामने काफी देर तक नोकझोंक चलती रही नोकझोंक होने के बाद मामले का समझदार लोगों ने मामले को सुलझा लिया किसान सहकारी समिति कर्मचारियों ने किसानों की बात मान ली और धान क्रय केंद्र को शुरू कर दिया गया।
आपको बता दें कि 2 दिन पहले इसी क्रय केंद्र पर किसानों की शिकायत के बाद उप जिला अधिकारी वैभव गुप्ता ने निरीक्षण किया था जाँच के अनुसार इस केंद्र पर भारी मात्रा में खामियां पाई गई थी।
इस दौरान उत्तराखंड किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष चौधरी मक्कार सिंह,संदीप चौधरी, सुधीर कुमार, रणतेज सिंह, बचन सिंह, मोनू ,सत्यवीर, सुखविंदर, , आदि किसान मौजूद रहे।
