एसएसपी हरिद्वार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लूट व चोरी की घटनाओं का किया खुलासा। पांच अभियुक्तो को किया गिरफ्तार।

एसएसपी हरिद्वार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लूट व चोरी की घटनाओं का किया खुलासा।
पांच अभियुक्तो को किया गिरफ्तार।

हरिद्वार। पथरी थाने में एसएसपी योगेन्द्र सिंह रावत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लूट व चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए बताया कि यह गैंग खाली मकानों को निशाना बनाते थे चोरी किये हुवे सामान को कबाड़ी को बेचते थे इस गैंग ने कई लूट व चोरी की घटनाओ को अंजाम दिया है यह लोग एक कार में सवार थे जब इनको रोका गया तो कार में चार से पांच व्यक्ति बैठे थे जिसकी सूचना सँयुक्त टीम द्वारा कोतवाली लक्सर व थाना पथरी की टीम को दी टीम द्वारा काठा पीर के पास कार को घेराबंदी कर रोक लिया जिसमे एक व्यक्ति मौका पाकर भाग गया सन्धित होने पर इन लोगो की तलाशी ली गयी तो इनके पास से दो तमंचे,व दो जिंदा कारतूस ओर गाड़ी मै चोरी व लूट की घटनाओं से सम्बन्धित आलानकब बरामद हुवा पूछताछ करने पर बताया कि लक्सर/ पथरी में कई घटनाएं की घटना से पहले हम मोटरसाइकिल से घूमकर मकान व जंगल मे बने मकानों की रेकी करते थे जो घर खुले होते थे उन घरों में घुसकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे अगर घर का कोई व्यक्ति उठ जाता तो उसको बंधक बनाकर लूट कर लेते थे इसी प्रकार शेरपुर ,सुल्तानपुर, गांव में चोरी की है इन दोनों जगहों से कुछ नगदी व सोने चांदी के जेवर लूट की कमलनगर में पांच घरो में चोरी की थी फोन,व चांदी की पाजेब,चोरी की व बहादराबाद बाईपास पर बने मकान में चोरी की नियत से घुसे थे वहाँ खड़े ट्रेक्टर ट्रॉली को चोरी कर के ले गये थे व लक्सर क्षेत्र से खेतों से मोटर चोरी कर मुंडाखेड़ा के कबाड़ी आबिद को बेच देते थे आबिद कबाड़ी ने रोहालकी किशनपुर में एक मकान किराये पर लिया हुवा था रात में चोरी कर वापस कमरे पर आ जाते थे अपने गांव में बता रखा था कि हम सब लोग किसी कम्पनी में काम करते है।

एसएसपी ने पुलिस को 2500 सो रुपये का इनाम देने की घोषणा की।

गिरफ्तार अभियुक्त गण
फरमान पुत्र फुरकान निवासी ईदगाह सुल्तानपुर लक्सर, शहदाब उर्फ बाबर पुत्र अब्दुल रहमान निवासी खंडजा कुतुबपुर लक्सर, उस्मान पुत्र अब्दुल जब्बार निवासी ईदगाह सुल्तानपुर लक्सर, सलमान पुत्र शहीद निवासी ईदगाह सुल्तानपुर लक्सर, आबिद पुत्र मेहताब हसन निवासी मुंडाखेड़ा लक्सर,

फरार अभियुक्त
जीशान पुत्र लियाकत निवासी सुल्तानपुर लक्सर,

बरामदी विवरण
₹25000 नगद, 4 जोड़ी पाजेब, 7 मोटर ट्यूबल की, एक मंगलसूत्र ,8 मोबाइल, ट्रैक्टर के पार्ट्स, दो तमंचे ,दो जिंदा कारतूस, 9 आलानकब ,दो सबबल घटना में प्रयुक्त पाए गए।

पुलिस टीम में
पथरी थानाध्यक्ष रविंदर कुमार उप निरक्षक चरण सिंह चौहान निरीक्षक वीरेंद्र सिंह नेगी, सिद्धार्थ, संतोष, सुखविंदर ,अजय, मनीष, लक्सर टीम कोतवाली प्रभारी प्रदीप
चौहान, अंकुश शर्मा, उप निरीक्षक मनोज नौटियाल, इसरार अली ,हामिद,
एसओजी टीम
जागीर, अली एहसान अली, सुरेश रमोला, अशोक, नितिन, रविंद्र खत्री, महिपाल, कपिल ,आदि का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद