कुड़ी भगवानपुर में चौहान राजपूत महासभा सम्मेलन का आयोजन।

कुड़ी भगवानपुर में चौहान राजपूत महासभा सम्मेलन का आयोजन।

लक्सर। कुड़ीभगवनपुर में चौहान राजपूत समाज सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमे क्षत्रिय समाज के हजारों बुजुर्गो एवं युवाओ ने भाग लिया कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष बलवंत सिंह चौहान ने महापुरुषों के फोटो के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर किया।

क्षत्रिय समाज के कई वक्ताओं ने समाज के हित के लिए अपने अपने विचार रखे जिसमे आपसी मतभेद किनारे कर समाज को एकजुट करने, शिक्षा के क्षेत्र मे समाज को मजबूती प्रदान करने, समाज के अस्तित्व को खोने से बचाने हेतु साथ मिलकर कार्य करने का आवाहन किया। साथ ही साथ महापुरुषों के इतिहास को पढ़कर स्मरण करके उनसे प्रेरणा लेने की बात कहि राष्ट्रीय अध्यक्ष बलवंत सिंह चौहान के द्वारा बताया गया कि चौहान राजपूत महासभा यूपी के समय से चलती आ रही है तथा अब उत्तराखंड बनने के बाद इस संगठन का नया प्रारूप उत्तराखंड में तैयार किया गया है जिससे कि यहां के क्षत्रिय समाज को बल मिलेगा एवं इस संगठन की कार्यप्रणाली में युवा एवं बुजुर्गों का साथ मिलकर चलना इसकी एक विशेषता रहेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ये संगठन समाज को लेकर कई बड़े कार्य जैसे वीर योद्धाओ की मूर्ति स्थापना, महापुरुषो के नाम पर गंगा घाट, जैसे अनेको कार्य करेगा जिसके लिए समाज को एकजुट होकर साथ चलना है।

महामंत्री त्रिलोक चौहान ने बताया कि संगठन में ताकत होती है अगर हमे किसी कार्य को करने के किसी प्रकार की कोई समस्या आ रही है तो संगठन के द्वारा हर प्रकार से सहयोग किया जाता है। वहीं सुरेश चौहान ने बताया चौहान राजपूत महासभा हर तरीके से क्षत्रिय समाज के लोगों के साथ खड़ा है।

इस मौके पर उपाध्यक्ष जबर सिंह चौहान, संगठन मंत्री धर्म सिंह चौहान, उपाध्यक्ष सुरेंद्र चौहान, नगेंद्र सिंह चौहान, शोभाराम चौहान, संदीप चौहान, अतुल चौहान, राजकुमार चौहान, डॉक्टर पवन चौहान, डॉ राजवीर चौहान, कृष्णपाल चौहान, विनोद चौहान, प्रभात चौहान,मांगेराम चौहान, अमित चौहान,अखिलेश चौहान, आदि ग्रामीण लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।