संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत।
लक्सर। बसेड़ी खादर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई युवक के परिजनों ने बताया की गांव के ही कुछ युवक उसको बुला कर ले गए थे रात्रि में एंबुलेंस के द्वारा युवक का शव घर पहुंचाया। उसके बाद पुलिस को जानकारी दी पुलिस मौके पर पहुंची और उसके शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वही उप निरक्षक मनोज सिरोला ने बताया कि सलीम पुत्र शराफत उर्फ पहाड़ी निवासी बसेड़ी खादर बताया जा रहा है परिजनों के द्वारा पुलिस में तहरीर दी गई मामले की जांच की जा रही है।
