पथरी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शस्त्र पूजन कार्यक्रम निर्भय फार्म हाउस फेरूपुर राम खेड़ा में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता जिला कारवां अंकित ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शाखाओं के साथ-साथ समाज में समरसता बनाने का काम भी कर रहा है यह अपने विभिन्न संगठनों द्वारा समाज को एक करने का कार्य कर रहा है जिससे कि समाज के अंदर से जाति धर्म और भेदभाव की भावना को खत्म कर समरसता का भाव पैदा किया जा सके उन्होंने कहा कि दशहरा के दिन ही नागपुर में संघ की स्थापना हुए थी डॉ हेडगेवार ने की थी उस समय कुछ स्वयंसेवकों संघ की स्थापना की थी संघ का स्वयंसेवक संगठित संगम और देशभक्त होता है।
इस अवसर पर खंड कारवां हेमंत मंगल ,धर्मेंद्र सिंह चौहान, प्रशांत सैनी ,विशाल,अंशुल सैनी, नकली राम ,श्याम सुंदर चौहान, शिवम् चौहान, आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
