बहादराबाद। बस अड्डे की सड़क को बनवाने के लिए काफी लम्बे समय से बहादराबाद व्यपारियो ने इस सड़क को बनवाने को लेकर पीडब्ल्यूडी व विधायक से गुहार भी लगाई लेकिन आज तक किसी ने एक न सुनी।
आज भी बहादराबाद बस अड्डे की सड़क में गहरे गहरे गड्ढे होने के कारण राहगीरो को चोटल होना पड़ रहा है कई बार इस सम्बन्ध पीडब्ल्यूडी व क्षेत्र के विधायक को कई बार इस समस्या से अवगत भी कराया है लेकिन कोई सुनने को तैयार नही है बरसात होते ही राहगीर परेशान हो जाते है और बस में बैठने के लिए भी पानी मे होकर गुजरना पड़ता है कई बार तो भारी पानी भर जाने के कारण से राहगीर चोटल भी हो रहे है जिनको व्यपारियो ने ही उठाया है आखिर राहगीरो को कब ऐसे चोटल होना पड़ेगा कब होगा इस समस्या का समाधन।
