संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की मौत।
लक्सर। फ्लाईओवर के नीचे शव मिलने से हड़कम्प मच गया जिस पर कोई भी चोट का निशान नहीं है। आसपास व्यापारियों व दुकानदारों से इसकी शिनाख्त का प्रयास किया गया।
लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। लक्सर कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया की सूचना मिली कि अज्ञात व्यक्ति का शव ओवर ब्रिज के नीचे पड़ा है। सूचना पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक व्यक्ति की पहचान कुंवर पाल सिंह पुत्र किशन मुरारी निवासी बुलंदशहर के रूप में हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि घर परिवार के लोगों को इधर उधर ढूंढने की जरूरत नहीं उसका शव को फिलहाल मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा की मामला क्या है आगे की कार्रवाई उसके बाद ही की जाएगी।
