11 ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार।
लक्सर। पुलिस ने 11 ग्राम स्मैक के साथ दो को गिरफ्तार किया है।लक्सर कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि मुखबिर के द्वारा सूचना मिली थी। की एक महिला स्मैक बेचने का काम करती है। सूचना पर उप निरीक्षक तनुजा शर्मा, उप निरीक्षक नरेंद्र तोमर, कांस्टेबल सुरेंद्र शर्मा, अरुण कुमार, टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर महिला व एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम विक्रांत गुजराल पुत्र हरिराम निवासी ग्राम ढंडेरा कोतवाली सिविल लाइन रुड़की बताया।महिला ने अपना नाम आफरोज पत्नी आकिल निवासी ग्राम लादपुर खुर्द थाना कोतवाली लक्सर बताया दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया।
