मूसलाधार बारिश के चलते रेल रोको आंदोलन मे किसानों ने रेलवे स्टेशन ट्रैक पर दिया धरना।
लक्सर। लंढौरा रेलवे स्टेशन पर किसानों ने सोमवार को केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी व विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान किसानों ने सरकार से मांग की है।कि लखीमपुर खीरी की घटना के बाकी बचे दोषियों की गिरफ्तारी कर उन पर सख्त कार्रवाई की जाय और केंद्रीय राज्यमंत्री अजय मिश्रा को तत्काल बर्खास्त किया जाए। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आज पूरे देशभर में रेल रोको आंदोलन किया जा रहा है।हरिद्वार में भारी बारिश के बावजूद कई किसान यूनियनों से जुड़े किसान लंढौरा रेलवे स्टेशन पर एकत्रित होकर अपनी मांगों पर अड़े रहे किसान रेल ट्रैक के बीचो बीच धरने पर बैठें रहे उन्होंने साफ तौर से कहा है की जब तक हमारी मांगे पूरी नही होंती। तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा।
