हरिद्वार। सराय गांव की 12 वर्षीय किशोरी ट्यूशन के लिए जा रही थी तभी रास्ते मे दो मनचलो ने किशोरी को रोककर अपनी बाइक पर बैठकर पास में ट्रांस पोट नगर में ले जाकर युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।
मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के सराय गांव की 12 वर्षीय किशोरी ट्यूशन के लिए जा रही थी तभी रास्ते मे दो मनचलो ने उसको रोककर अपनी बाइक पर बैठाकर पास में ट्रांसपोट नगर में ले जाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। जब किशोरी ने अपनी पूरी कहानी अपने परिजनों को बतायी तभी परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ ज्वालापुर कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया।
वही। कोतवाली ज्वालापुर उप निरक्षक नीतेश शर्मा ने बताया कि 12 वर्षीय किशोरी निवासी सराय के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है जिसमे परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
