अवैध खनन व भंडारण पर शासन प्रशासन की ताबड़ तोड़ कार्यवाही में दो क्रेशर सीज ढेड़ करोड़ का जुर्माना दिए जाने का दिया नोटिस।

 

अवैध खनन व भंडारण पर शासन प्रशासन की ताबड़ तोड़ कार्यवाही में दो क्रेशर सीज ढेड़ करोड़ का जुर्माना दिए जाने का दिया नोटिस।

हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय द्वारा जनपद के तहसील भगवानपुर क्षेत्र से लगातार आ रही अवैध खनन भंडारण की शिकायतों के क्रम में कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

लगातार अवैध खनन की शिकायतें मिलने के कारण राजस्व खनन एवम पुलिस विभागों द्वारा रात में भी कार्यवाही की गई। जिलाधिकारी द्वारा अवैध खनन भंडारण में लिप्त क्रेशरों पर कड़ी कार्यवाही के क्रम में उप जिलाधिकारी भगवानपुर एवम भूवैज्ञानिक खनन अधिकारी द्वारा तहसील के बुग्गावाला क्षेत्र में क्रेशरों का निरीक्षण किया।
निरिक्षण के दौरान दो क्रेशरों पर न्यू जय भवानी व नीलकंठ क्रेशरों को अवैध खनन भंडारण करने एवम अनिमियता पाए जाने पर अग्रिम आदेशो तक सीज किया गया। दोनो क्रेशरों पर लगभग 1.5 करोड़ की अर्थ दंड बसूली की संस्तुति भी की गई।

उक्त के अतिरिक्त अन्य निर्माणाधीन क्रेशरों की जे0सी0बी0 मशीन को सीज करते हुए अवैध खनन भंडारण की कर आख्या भेजी गई।
अन्य क्रेशर गणेश पर भी अवैध भंडारण खनन के अंतरगत लगभग 65 लाख का जुर्माना लगाया गया। लगातार अवैध खनन परिवहन कि शिकायतों पर प्रशासन के सख्त रवैए से एक ओर खनन माफिया सख्ते में है वही अवैध खनन के कारोबारियों में हड़कप मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar ROORKEE
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लेबल के सॉस की 351 बोतलें मौके पर सीज।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी के निर्देशन में डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध की अध्यक्षता में जिला गंगा संरक्षण समिति की 75वीं बैठक संपन्न।
0 Minutes
Haridwar
जरायम पेशेवरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी। ₹5000/- के ईनामी गैंगस्टर को पथरी पुलिस ने दबोचा, 06 महीने से चल रहा था फरार। जमीनी धोखाधड़ी से जुड़े 05 आरोपियों के खिलाफ पथरी पुलिस ने खोली  हिस्ट्रीशीट।
1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।