फायरिंग करने वाले आरोपी अभियुक्त को पथरी पुलिस ने 04 घण्टे के अन्दर किया गिरफ्तार। 

फायरिंग करने वाले आरोपी अभियुक्त को पथरी पुलिस ने 04 घण्टे के अन्दर किया गिरफ्तार। 

ग्राम कटारपुर चौकी फेरूपुर थाना पथरी क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते अवैध असलाह से फायरिंग की घटना प्रकाश में आयी थी। जिसके संबंध में तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के संज्ञान में आते ही उक्त घटना के अनावरण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी लक्सर एवं थानाध्यक्ष पथरी के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा घटना का अनावरण करते हुये घटना में नामजद आरोपी अर्जुन पुत्र सुरेन्द्र नि0 ग्राम कटारपुर थाना पथरी जिला हरिद्वार को गिरफ्तार किया गया। 

आरोपी द्वारा पूछताछ में बताया गया कि पिछले वर्ष विक्की व उसके साथियों द्वारा उसके साथ फायरिंग की घटना की गयी थी जिसके सम्बन्ध में उनका कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। कल इसी रंजिश को कारण उसके द्वारा विक्की के ऊपर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया। फायरिंग की घटना कारित करने के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिये 112 पर विक्की द्वारा पुनः उसके ऊपर फायरिंग करने की सूचना दी गयी। ताकि पुलिस को उस पर शक न हो। लेकिन पुलिस द्वारा घटना की तह में जाकर सभी आवश्यक साक्ष्य संकलित करते हुये घटना का सही खुलासा किया गया तथा अभियुक्त अर्जुन को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा व खोखा कारतूस भी बरामद किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त

1. अर्जुन पुत्र सुरेन्द्र नि0 ग्राम कटारपुर थाना पथरी जिला हरिद्वार  

बरामदगी 

1- 315 बोर तमंचा। 

2- 01 खोखा कारतूस।

पुलिस टीम 

1- उ0नि0 मोहन कठैत, चौकी प्रभारी फेरूपुर।

2- का0 नरेश बहुगुणा

3- का0 रविन्द्र बिष्ट

4- का0 सोहन राणा

5- का0 अनिल पंवार

6- का0 सुबोध शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
2027 विधानसभा निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा
0 Minutes
Uncategorized
लालजीवाला पार्किंग में बसों पर बड़ी कार्रवाई 20 बसों के चालान, 3 सीज; 10 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान,जारी
0 Minutes
Uncategorized
खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।