तमंचे के बल पर बाइक और मोबाइल लुट मामले में ₹5000/का इनामी को किया गिरफ्तार
सिड़कुल पुलिस की लगातार मेहनत का दिखा असर, 02 आरोपियों को पहले ही भेज चुकी है जेल।
पकड़ा गया आरोपी रायपुर देहरादून निवासी महिला के अपहरण के प्रयास मामले में भी था शामिल
आरोपी के कब्जे से पुलिस टीम ने लूटा गया मोबाइल फोन भी किया बरामद
एक अन्य फरार की तलाश में पुलिस कर रही है मेहनत, मुखबिर तंत्र को भी किया गया है एक्टिव
पंकज कुमार निवासी अन्नेकी हेतमपुर रोशनाबाद ने थाना सिडकुल पर एक प्रार्थना पत्र देकर बताया कि रानी रो नदी के पास दोपहर के समय चार अज्ञात लोगों ने तमंचे के बल पर उससे पल्सर मोटरसाइकिल व मोबाइल फोन लूट लिया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सिडकुल पर चार अज्ञात अभियुक्तों पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।
घटना की गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने वारदात में शामिल दो आरोपियों दीपक व आकाश उर्फ पहाड़ी को 26 सितंबर 2026 को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की गई। इसके बाद पुलिस टीम प्रकरण में फरार चल रहे 02 अन्य आरोपियों की तलाश के साथ ही पीड़ित से लूटे गए मोबाइल व मोटर साइकिल की खोजबीन में जुटी हुई थी।
इस दौरान एसएसपी हरिद्वार द्वारा फरार चल रहे दोनों आरोपियों पर ₹5000/- का इनाम भी घोषित किया गया था।
वारदात में शामिल तीसरे आरोपी सुशांत झड़ियाल उर्फ लक्की को औरंगाबाद तिहारे से नदी पर श्मशान घाट की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने साथियों संग मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद किया।
पुलिस अब शेष 01 फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
बरामदगी
एक अदद मोबाइल फोन विवो कंपनी
गिरफ्तार अभियुक्त
सुशांत झड़ियाल उर्फ लक्की पुत्र अनिल कुमार झड़ियाल निवासी मकान नंबर 62 /ए शिवरतन सिटी नवोदय नगर थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार उम्र 19 वर्ष।
पुलिस टीम
1- थानाध्यक्ष अजय शाह
2- व.उ.नि. प्रवीण बिष्ट
3- उ.नि. इंद्रजीत सिंह राणा
4- उ.नि. अनिल बिष्ट
5- हे.कां. संजय
6- कां. मनीष कुमार
तमंचे के बल पर बाइक और मोबाइल लुट मामले में ₹5000/का इनामी को किया गिरफ्तार
