एसडीएम ने गंगा नदी पर बने तटबंध का किया निरीक्षण।
लक्सर। एसडीएम ने भारी बरसात को देखते हुए बालावाली तटबंध का निरीक्षण किया उप जिलाधिकारी वैभव गुप्ता ने बताया कि भारी बारिश के कारण गंगा नदी ऊपर से पानी ज्यादा आ रहा है उसी को देखते हुए गंगा तटबंध के बराबर में बसे हुए गांव रामपुर, राय घटी ,रंजीतपुर, कलसिया ,आदि गांव के लोगों को अपील की आप लोग गंगा नदी के पास ना जाए क्योंकि ऊपर से भारी बारिश होने के कारण पानी छोड़ा हुआ है इसीलिए आप सभी ग्रामीणों को जानकारी दी गई है कि कहीं कोई अनहोनी ना हो जाए उन्होंने यह भी कहा कि अगर गंगा नदी में पानी ज्यादा आया तो लोगों को उनके घरों से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया जाएगा उन्होंने यह भी कहा कि अगर कहीं किसी को ज्यादा पानी की वजह से परेशानी दिखाई दे तो उसकी सूचना तुरंत थी लक्सर तहसील मैं दे जिससे वक्त रहते हुए उस पर सही तरीके से अमल किया जा सके।
