खानपुर विधायक एक बार फिर अपने बड़बोले अंदाज से सुर्खियों में आये। गुज्जर समाज ने कलयुगी रावण बताकर किया पुतला दहन।
लक्सर। खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन अपने बड़बोले अंदाज में अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर गुज्जर समाज के वंशज गुर्जर सम्राट महिर भोज को सुअरों का वंशज बताने और गुज्जर समाज के प्रति विवादित बयान बाजी करने को लेकर एक बार फिर से चर्चाओं में हैं। हाल ही में कुछ दिन पहले रुड़की मे पत्रकारों के सवाल पूछने पर खानपुर विधायक ने बदसलूकी की थी। अभी यह मामला ठंडा भी नहीं हुआ था।कि एक बार फिर अपने बड़बोले अंदाज में गुज्जर समुदाय को सुअरो का वंशज बताने पर इस विवादित बयानबाजी से चर्चा में हो गए हैं।आज गुज्जर समाज के लोगों ने लक्सर शिव चौक पर नारेबाजी करते हुए। खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का कलयुगी रावण बताते हुए पुतला दहन किया।पूर्व प्रधान राकेश चौधरी ने कहा कि खानपुर विधायक ना ही चैंपियन है और ना ही कहीं के राजा है। फर्जी डिग्रियों के आधार पर चैंपियन है।अगर उनके पास कोई डिग्रियां हैं तो मीडिया के सामने दिखाएं।आगामी 31 तारीख तक अगर विधायक ने पत्रकारों और गुर्जर समाज से माफी नहीं मांगी तो गुर्जर समाज खानपुर विधानसभा से लेकर उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक गुज्जर समाज विरोध करेगा।ओर बाद मे लक्सर में उनकी शव यात्रा निकालेगा।वही संजय चौधरी का कहना है।कि खानपुर विधायक ने गुर्जर समाज के प्रति गलत टिप्पणी की है। जैसे विजयदशमी पर बुराई को त्याग कर अच्छाई की जीत पर रावण का पुतला दहन होता है।ऐसे ही आज हमने खानपुर विधायक आज के कलयुगी रावण का पुतला दहन किया है।हम गुज्जर समाज पूरी तरह से घोर निंदा करते हैं।अगर कोई भी पार्टी ऐसे विधायक को टिकट देती है।तो गुज्जर समाज उस पार्टी का भी बहिष्कार करेगा।
इस मौके पर कुलबीर सिंह राकेश ,प्रधान पूरन सिंह, अनूप सिंह, राहुल खटाना ,जितेंद्र चौधरी ,राजपाल ,विनय चौधरी, सतवीर प्रधान, आदि गुर्जर समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
