कोतवाली मंगलौर में चोरी किया Gold, दिल्ली में गोल्ड लोन कम्पनी में गिरवी रखकर लिया लोन। ऑपरेशन प्रहार के तहत SSP नवनीत सिंह के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस की बड़ी सफलता मंगलौर के ग्राम उदलहेड़ी में हुई चोरी का शत-प्रतिशत माल बरामद

कोतवाली मंगलौर में चोरी किया Gold, दिल्ली में गोल्ड लोन कम्पनी में गिरवी रखकर लिया लोन।

ऑपरेशन प्रहार के तहत SSP नवनीत सिंह के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस की बड़ी सफलता

मंगलौर के ग्राम उदलहेड़ी में हुई चोरी का शत-प्रतिशत माल बरामद

चोरी के जेवरात बेचने के बजाय दिल्ली की गोल्ड लोन कंपनी में रखकर लिया था ₹2,51,200 का ऋण

हरिद्वार पुलिस ने आरोपी को लिया पीसीआर पर पहुंची दिल्ली, बैंक के कब्जे से आरोपी की  निशानदेही पर भजनपुरा स्थित कैपरी गोल्ड लोन शाखा से बरामद कर चोरी के जेवरात सहित पहुंची हरिद्वार

शत-प्रतिशत बरामदगी पर वादी ने हरिद्वार पुलिस का जताया आभार

ऑपरेशन प्रहार के तहत अपराधियों पर हरिद्वार पुलिस का शिकंजा लगातार जारी

अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली मंगलौर पुलिस ने चोरी के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी किए गए जेवरातों को शत-प्रतिशत बरामद कर लिया है।

कोतवाली मंगलौर में पंजीकृत मु0अ0सं0 411/2026 से संबंधित आरोपी को हिरासत में लिया गया था। हिरासत में लेने के दौरान आरोपी के कब्जे से चोरी का कुछ सामान बरामद हुआ था।

पूछताछ के दौरान आरोपी राहुल द्वारा चोरी के शेष जेवरात दिल्ली के भजनपुरा स्थित कैपरी गोल्ड लोन शाखा में गिरवी रखकर ऋण प्राप्त करने की जानकारी दी गई। विवेचना में सामने आया कि आरोपियों ने चोरी के सोने के जेवरातों को बेचने के बजाय गोल्ड लोन कंपनी में गिरवी रखकर धनराशि प्राप्त की थी।

जानकारी के अनुसार,आरोपियों ने उक्त शाखा में चोरी के जेवरात गिरवी रखकर ₹2,51,200 का गोल्ड लोन लिया था। इसके बाद मंगलौर पुलिस ने आरोपी राहुल की अभिरक्षा का रिमांड प्राप्त कर उसकी निशानदेही पर संबंधित गोल्ड लोन शाखा से चोरी के शेष जेवरात बरामद किए। शाखा से प्राप्त अभिलेखों के आधार पर नियमानुसार बरामदगी की कार्रवाई की गई।

इस प्रकार मंगलौर पुलिस ने चोरी के मामले में शेष जेवरात बरामद कर चोरी के माल की शत-प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित की। पूरी बरामदगी होने पर वादी ने हरिद्वार पुलिस का धन्यवाद व्यक्त किया।

बरामदगी का विवरण

1. पीली धातु की 02 अंगूठियां

2. पीली धातु के 02 जोड़ी कानों के कुंडल

3. पीली धातु की 01 नथ

4. पीली धातु का 01 मांग टीका

5. पीली धातु की 01 चेन

पुलिस टीम

1. उपनिरीक्षक सूरत शर्मा

2. कांस्टेबल तेजपाल

3. कांस्टेबल किशन देव राणा

4. होमगार्ड सचिन कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
2027 विधानसभा निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा
0 Minutes
Uncategorized
लालजीवाला पार्किंग में बसों पर बड़ी कार्रवाई 20 बसों के चालान, 3 सीज; 10 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान,जारी
0 Minutes
Uncategorized
खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।