जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग हरिद्वार जगजीतपुर अंबेडकर पार्क में बहुजन जननायक मान्यवर काशीराम जी को उनके पुण्यतिथि पर भाविनीश्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर तीर्थपाल रवि ने बोलते हुए कहा कुछ वर्षों में बहुजन नायक मान्यo काशीराम जैसे नेता पैदा नहीं हुए हैं, जिन्होंने अकेले अपने दम पर बामसेफ ds-4 जैसे सामाजिक संगठन बनाकर, दलित और शोषित पिछड़े वर्ग के नौकरी करने वाले लोगों को इकट्ठा करके संगठन बनाया, और उन्हें सामाजिक रूप से मजबूत करने का प्रयास किया , और मान्यवर काशीराम साहब ने उन लोगों को इकट्ठा करके एक राजनीतिक पार्टी का गठन किया, और सैकड़ो वर्षों से दबे कुछले शोषित वर्गों के लोगों के बीच में राजनीतिक सोच पैदा की, और उन्होंने एक नारा दिया था जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी, यह नारा लोगों को इतना पसंद आया कि उन्होंने उत्तर प्रदेश जैसे विशाल राज्य में चार बार सरकार बनाई, काशीराम जी के द्वारा ही लोगों में राजनीतिक सोच पैदा हुई, काशीराम जी का जीवन संघर्ष और बलिदान से भरा पड़ा है,
हम सरकार से मांग करते हैं कि ऐसे दूरदृष्टि नेता को भारत रत्न दिया जाए l
इस अवसर पर श्यामसुंदर प्रधान मनोज कुमार धनकर, रकित वालिया, बीपीएस तेजयान, कदम सिंह बालियान प्रियव्रत ब्लॉक प्रमुख, अक्षय नागपाल दीवान चंद बिजेंद्र कुमार डॉक्टर अनूप कुमार नितिनेश्वर विकास रोतला, रविंद्र राठौर किशोर लंबा अजय दास महाराज डॉक्टर संदीप कुमार हरपाल मौर्य, पवनधनकर प्रवीण धनकर भंवरसिंह रामराज, संदीप कुमार कहीं साथी मौजूद रहे।
जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग हरिद्वार जगजीतपुर अंबेडकर पार्क में बहुजन जननायक मान्यवर काशीराम जी को उनके पुण्यतिथि पर भाविनीश्रद्धांजलि अर्पित की।
