हाथी के हमले में मृतक किसान को स्वामी यतीश्वरानंद के प्रयास से दिलवाए तीन लाख। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि जो छती हुई है उसको कोई पूरा नहीं कर सकता लेकिन पीड़ित परिवार को कुछ राहत मिल जाए उसके लिए यह मदद करने का प्रयास किया है।

हाथी के हमले में मृतक किसान को स्वामी यतीश्वरानंद के प्रयास से दिलवाए तीन लाख।

पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि जो छती हुई है उसको कोई पूरा नहीं कर सकता लेकिन पीड़ित परिवार को कुछ राहत मिल जाए उसके लिए यह मदद करने का प्रयास किया है।

पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने घर पहुंचकर परिजनों को बंधाया ढांढस, वन विभाग ने दिए तीन लाख रुपये, शेष सात लाख जल्द देने का दिया आश्वासन

हरिद्वार। हाथी के हमले में मृतक किसान के परिवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने वन विभाग से तीन लाख रुपये की तत्कालिक मदद कराई हैं। अभी सात लाख रुपये दिलवाने और परिवार में किसी एक सदस्य को विभाग में रोजगार दिलवाने का आश्वासन भी दिया है।

ग्राम पंचायत सजनपुर पीली के गांव बाहर पीली निवासी सतपाल की गुरुवार शाम हाथी के हमले में मौत हो गई थी। वह हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे के किनारे अपने खेत में घास काट रहा था। इसी दौरान हाथी ने उस पर हमला कर दिया। इस घटना के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट का सवाल भी खड़ा हो गया था।

सतपाल की मौत से आक्रोशित परिजनों ने घटना के बाद हाईवे जाम करने का प्रयास किया था। हालांकि, पुलिस के समझाने पर ग्रामीण वापस लौट गए। परिजन मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने और घर के एक सदस्य को नौकरी दिलाने की मांग कर रहे थे। शुक्रवार को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। स्वामी यतीश्वरानंद ने वन क्षेत्राधिकारी श्यामपुर विवेक जोशी को भी मौके पर बुलाया। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और रोजगार दिलाने की मांग रखी। इस पर स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि सरकार की ओर से 10 लाख रुपये मुआवजा दिलाने का प्रस्ताव है। इसके अतिरिक्त परिवार के एक सदस्य को वन विभाग में संविदा के आधार पर नौकरी दिलाने की बात भी कही।

वन क्षेत्राधिकारी विवेक जोशी ने बताया कि पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता के रूप में तीन लाख रुपये दिए गए हैं। कुल 10 लाख रुपये मुआवजा दिए जाने का प्रावधान है। शेष सात लाख रुपये की धनराशि भी जल्द उपलब्ध करा दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि हाथियों की आवाजाही को देखते हुए वन विभाग की टीमों की निगरानी और गश्त बढ़ा दी गई है। उन्होंने लोगों से अपील की कहीं भी हाथी दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग की टीम को सूचना दें। रास्ता पार करते समय हाथी सामने आ जाए तो उससे दूरी बनाए रखें और उसे रास्ता पार करने के लिए जगह दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
2027 विधानसभा निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा
0 Minutes
Uncategorized
लालजीवाला पार्किंग में बसों पर बड़ी कार्रवाई 20 बसों के चालान, 3 सीज; 10 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान,जारी
0 Minutes
Uncategorized
खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।