खाद्य सुरक्षा आयुक्त, खाद्य संरक्षण सरकार एवं औषधि प्रशासन उत्तराखण्ड, विनय शंकर पाण्डेय एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन हरिद्वार के सहायक आयुक्त महिमानन्द जोशी के नेतृत्व में जनपद हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्र में नवरात्रि के दृष्टिगत सघन निरीक्षण एवं नमूना संग्रह अभियान चलाया गया

खाद्य सुरक्षा आयुक्त, खाद्य संरक्षण सरकार एवं औषधि प्रशासन उत्तराखण्ड, विनय शंकर पाण्डेय एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर

खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन हरिद्वार के सहायक आयुक्त महिमानन्द जोशी के नेतृत्व में जनपद हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्र में नवरात्रि के दृष्टिगत सघन निरीक्षण एवं नमूना संग्रह अभियान चलाया गया

अभियान के तहत वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नगर निगम क्षेत्र हरिद्वार कैलाश चन्द्र टम्टा ने ज्वालापुर के पुल जटवाड़ा क्षेत्र में एक पनीर सप्लायर वाहन को रोककर उसमें से पनीर का एक विधिक नमूना प्रयोगशाला जाँच हेतु लिया, इसके अतरिक्त वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने अनाज मण्डी ज्वालापुर स्थित मौ. हुसैन ट्रेडर्स का निरीक्षण कर सरसों के तेल का नमूना तथा ऊंचा पुल स्किर रेस्टोरेंट मै.मिष्टी अरोमा से मूंगफली गिरी का नमूना जाँच हेतु लिया। मैं. मिष्टी अरोमन रेस्टोरेंट का मौके पर खाद्य लाईसेंस नहीं पाया गया। जिस पर रेस्टोरेंट संचालक को नोटिस जारी किए गए ।

इसके अतिरिक्त वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकार भगवानपुर पवन कुमार ने भगवानपुर मुख्य बाजार क्षेत्र की विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर कुट्टु अटा, सिंघाड़ा आटा, वनस्पति घी एवं सेंधा नमक सहित कुल 05 नमूने जाँच हेतु लिए तथा एक प्रतिष्ठान में लगभग 12 किग्रा खुला कुट्टू आटा पाए जाने पर उसे तत्काल मौके पर ही नष्ट करवा दिया।

यह अभियान आगामी त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
2027 विधानसभा निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा
0 Minutes
Uncategorized
लालजीवाला पार्किंग में बसों पर बड़ी कार्रवाई 20 बसों के चालान, 3 सीज; 10 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान,जारी
0 Minutes
Uncategorized
खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।