बहादराबाद ब्रहमपुरी इडस्टीज एरिया बैरियल न0 6 के पास एमटेक कम्पनी में समीर पुत्र शमशाद निवासी इब्राहिमपुर थाना पथरी हरिद्वार उम्र लगभग 30 वर्ष कर्मचारी की कार्य के दौरान छत से गिरकर मौत हो गयी ।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जिला अस्पताल मोर्चरी में रखवाया।
हरिद्वार। बहादराबाद ब्रहमपुरी इंडस्टीज ऐरिया बैरियल न0 6 के पास एमटेक कम्पनी में वेल्डिंग का कार्य करने वाले समीर पुत्र शमशाद निवासी इब्राहिमपुर थाना पथरी हरिद्वार का पैर फिसलने से नीचे आ गिरा और समीर की मौके पर ही मौत हो गयी इस घटना से कम्पनी कर्मचारियों में हड़कम्प मच गया।
और परिजनों से पहले ही समीर के शव को कम्पनी ओर पुलिस की मददत से आनन फानन में जिला अस्पताल मोर्चरी में रखवाया। यह घटना सोमवार की श्याम की बतायी जा रही है जिसका मंगलवार सुबह पँचनामा भर पोस्टमार्टम होने के बाद ही आगे की कार्यवाही अमल में लाये जायेगी।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन व गांव वालों ने कम्पनी के गेट के बाहर भीड़ इकट्ठा हो गयी भीम आर्मी कांशीराम संग़ठन ने पीड़ित परिवार के साथ मिलकर पुलिस से मुलाकात कर पीड़ित परिवार के लिए न्याय की बात कही कहा कि कल मंगलवार सुबह पीड़ित परिवार व कम्पनी मैनेजमेंट के साथ बैठकर वार्ता की जायेगी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाएगा।
पुलिस का कहना है कि समीर नाम के युवक की पैर फिसलने से नीचे गिर गया जिस कारण सर में चोट आने से मौके पर ही मौत हो गयी थी शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया आगे की अग्रिम कार्यवाही पोस्मार्टम होने के बाद कि अमल में लायी जाएगी।
बहादराबाद ब्रहमपुरी इडस्टीज एरिया बैरियल न0 6 के पास एमटेक कम्पनी में समीर पुत्र शमशाद निवासी इब्राहिमपुर थाना पथरी हरिद्वार उम्र लगभग 30 वर्ष कर्मचारी की कार्य के दौरान छत से गिरकर मौत हो गयी । पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जिला अस्पताल मोर्चरी में रखवाया।




