जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खानपुर का किया औचक निरक्षण।
निरक्षण के दौरान 27 कर्मचारियों को सस्पेंड करने के दिये आदेश।लक्सर। खानपुर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का जिला अधिकारी ने औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान जिलाधिकारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात 33 कर्मचारियों में से 27 कर्मचारी नदारद मिले। इतनी बड़ी संख्या में कर्मचारियों के नदारद होने को लेकर जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे भड़क पड़े।और उन्होंने तत्काल 27 कर्मचारियों के सस्पेंड करने की संस्तुति करने की बात कही। जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रिकॉर्ड अपने कब्जे में लिए और लक्सर उप जिलाधिकारी वैभव गुप्ता को सभी के खिलाफ रिपोर्ट बनाकर भेजने के निर्देश जारी कर दिए।जिलाधिकारी द्वारा की गई इतनी बड़ी कार्रवाई से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।खानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही पर रोष जताते हुये जिलाधिकारी ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। जिलाधिकारी ने स्वयं ही उपस्तिथि रजिस्टर से लेकर दवाई वितरण रजिस्टर व अन्य कागजात की जांच की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की जांच के बाद जिला अधिकारी विनय शंकर पांडेय असंतुष्ट नजर आए।
