चोरी की स्कूटी के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
रुड़की। क्षेत्र में नरेंद्र कुमार पुत्र बिशंबर दास निवासी शेखपुरी गांधीनगर थाना गंग नहर द्वारा खुद की स्कूटी TVS जूपिटर
संख्या UP11 BZ1321 की चोरी किए जाने के संबंध में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया।
कोतवाली गंग नहर प्रभारी द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए थाने पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक के साथ चौकी हल्का प्रभारीयो की अपने अपने क्षेत्र में चेतक पुलिसकर्मियों के साथ टीमें गठित की गई जिनके द्वारा संदिग्ध वाहनों को चलाने वाले लोगों व ऐसी गतिविधियों में सलिप्त अपराधियों पर कड़ी नजर रखी गई।
पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त आशीष पुत्र विजेंदर निवासी गली न0 11 कृष्णानगर रुड़की कोतवाली गंगनहर को कृष्णा नगर से चोरी की स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त उपरोक्त से गाड़ियों को चोरी करने के संबंध में पूछा गया तो उसके द्वारा बताया गया कि वह नशे का आदि है तथा अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए कृष्णा नगर से स्कूटी की चोरी की है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
आशीष पुत्र विजेंदर निवासी गली नंबर 11 कृष्णा नगर रुड़की कोतवाली गंगनहरबरामद माल का विवरण
1- स्कूटी TVS जूपिटर
UP11-BZ-1321पुलिस टीम में
उप निरी0 सतेंद्र धामा
का0 785 विजय
