धर्म परिवर्तन कराने वालों के खिलाफ एसडीएम को दिया ज्ञापन।
लक्सर। क्षेत्र में ब्रह्स्पतिवार को हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन देकर बताया कि कुछ लोग तरह-तरह के लालच देकर धर्म परिवर्तन करा रहे हैं उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए।
हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष चौधरी जोध सिंह ने बताया कि ईसाई मशीनरी के कुछ लोग पढ़ाई का लालच देकर व अन्य तरह-तरह के लालच देकर धर्म परिवर्तन करा रहे हैं। जो बहुत ही घिलोनी हरकत है।इसको हिंदू जागरण मंच किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि अगर समय रहते इन लोगों पर लगाम नहीं लगाई गई।तो यह लोग जहर घोलने का काम करते रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अगर इन लोगों के खिलाफ प्रशासन कोई एक्शन नहीं लेता तो मजबूरन होकर हमें इनके खिलाफ धरना प्रदर्शन करना पड़ेगा।हिंदू जागरण मंच के पत्र पर उप जिलाधिकारी लक्सर वैभव गुप्ता ने बताया कि जो पत्र हिन्दू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष जोध सिंह के द्वारा दिया गया है।वह उच्च अधिकारियों को भेज दिया जाएगा।
